Bokaro News : तीसरे दिन भी ठप रही छाई की ट्रांसपोर्टिंग

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 24 Feb 2026 12:30 AM

विज्ञापन

Bokaro News : चंद्रपुरा स्थित डीवीसी के छाई पौंड से छाई की ट्रांसपोर्टिंग सोमवार को भी बंद रही.

विज्ञापन

भंडारीदह. भंडारीदह में हाइवा मालिकों, विस्थापितों व झामुमो के आंदोलन के कारण चंद्रपुरा स्थित डीवीसी के छाई पौंड से छाई की ट्रांसपोर्टिंग सोमवार को भी बंद रही. हाइवा ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलेश्वर महतो ने बताया कि ओवरलोड छाई ट्रांसपोर्टिंग बंद किये जाने के बाद साजिश के तहत आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. छाई पौंड के समीप कुछ युवाओं द्वारा उनकी हाइवा से कागजात जब्त कर तीन टायरों का हवा निकाल दी गयी है. साथ ही कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगी दर्जनों गाड़ियों को भी रोक दिया गया है. इस संबंध में चंद्रपुरा पुलिस को आवेदन दिया जायेगा. महासचिव अंशु राय व सचिव मुन्ना कुमार ने कहा कि एसोसिएशन की तरफ से भी पुलिस को आवेदन दिया जायेगा. जल्द गाड़ियों को नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा. एसोसिएशन व विस्थापित ओवरलोड छाई ढुलाई का विरोध कर रहे हैं. हाइवा मालिक शंभू महतो, सुभाष महतो, कुणाल महतो आदि ने कहा कि भंडारीदह में रोके गये ओवरलोड हाइवा पर अभी तक डीटीओ और पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

ऐश पौंड के लोडिंग मजदूरों ने कोयला लदे हाइवा रोके

सीटीपीएस ऐश पौंड मजदूर संघ से जुड़े लोडिंग मजदूरों ने ऐश पौंड के कांटा घर के पास भंडारीदह की ओर से आने वाले कोयला लदे कई हाइवा को रोक दिया. कई वाहनों के चक्कों की हवा भी खोल दी. संघ के अमित सिंह ने कहा कि हाइवा मालिकों व हाइवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा भंडारीदह में छाई लदे वाहनों को रोक दिया जा रहा है. इसके कारण चंद्रपुरा ऐश पौंड में काम कर रही ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों द्वारा काम बंद कर दिया गया है और इसका असर लोडिंग मजदूरों पर पड़ा है. जान-बुझ कर ऐसी स्थिति पैदा की गयी है कि ऐश पौंड में काम करने आयीं ट्रांसपोर्टिंग कंपनियां भाग जाये और चंद्रपुरा प्लांट बंद हो जाये. उन्होंने कहा कि झामुमो नेता राजू महतो के प्रयास से एक महीने पहले काम शुरू हुआ और उनके कारण ही अब काम बंद हुआ है. पौंड में मजदूरी कर हमलोग 42 मजदूर परिवार चला रहे हैं. एसोसिएशन के लोग कंपनियों से मनमाना रेट मांग कर काम बंद कराने का कुचक्र रच रहे हैं. राजू महतो को हमलोगों ने गरीबों का मसीहा और अपना नेता माना था, मगर वे अमीरों का साथ देने लगे हैं. उन्हें बंद काम चालू कराना चाहिए, नहीं तो हमलोग उनके आवास के सामने बैठेंगे.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola