Bokaro News : राकोमसं की नयी खासमहल कोनार शाखा कमेटी घोषित

Bokaro News : राकोमसं की नयी खासमहल कोनार शाखा कमेटी की घोषणा की गयी.
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की सीसीएल खासमहल कोनार शाखा कमेटी की बैठक सोमवार को खासमहल में हुई. मुख्य रूप से रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह उपस्थित थे. उन्होंने नयी शाखा कमेटी की घोषणा की. इसमें अध्यक्ष वासुदेव नायक, सचिव जानकी महतो, कोषाध्यक्ष मो सरफुद्दीन बनाये गये हैं. कहा कि कमेटी का विस्तार शाखा के पदाधिकारी जल्द करेंगे. मजदूरों की समस्याओं को लेकर यूनियन की ओर से प्रबंधन को मांग पत्र दिया जायेगा. मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. मौके पर संजय कुमार सिंह, हाजी इदरीस अंसारी, अशोक ओझा, मनोज सिंह, रणजीत सिंह, मो साबिर, गणेश साहू, मो नजीर, लालु, जालंधर तांती, रितलाल महतो, प्रकाश महतो, सरफुद्दीन अंसारी, मनोज बरनवाल, नौशाद हुसैन, सलीम अंसारी, गफ्फार आदि उपस्थित थे.
सीसीएल सीकेएस की शाखा कमेटी का पुनर्गठन
सीसीएल स्वांग-गोविंदपुर फेज टू परियोजना माइंस के कैंटीन परिसर में सोमवार को भामसं से संबद्ध सीसीएल सीकेएस की शाखा कमेटी का बैठक हुई. अध्यक्षता व संचालन अनवर हुसैन ने किया. मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष टिकैत महतो, क्षेत्रीय सचिव राजू स्वामी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजयानंद प्रसाद उपस्थित थे. मौके पर शाखा कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान, उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, अनिल महतो, धनंजय कुमार, सचिव चंद्रेश्वर चौहान, सह सचिव राजेश सिंह, सूर्यभूषण चौहान, सूरत गौड़, संगठन सचिव केदार महतो, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अमीरुद्दीन, विनोद पासवान, विक्रमांशु सुमन, लग्नू मुंडा, अंकेक्षक अनवर हुसैन के अलावा 11 कार्यसमिति सदस्य चुने गये. बैठक में क्षेत्रीय सहायक सचिव कृष्णा बहादुर, क्षेत्रीय सेफ्टी सदस्य कृष्ण कुमार, जीएम यूनिट शाखा सचिव महेंद्र विश्वकर्मा, सरजू साव, महेश यादव, रवींद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह, मो फैयाज, मुकेश साव, परमेश्वर मिस्त्री, विष्णु कुमार महतो, जयराम साव, शमसेर सिंह आदि उपस्थित थे. बैठक में पांच लोगों ने भामसं की सदस्यता ली.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




