Bokaro News : नावाडीह के सुरही में 83 वर्षों से हो रही सरस्वती पूजा

Bokaro News : नावाडीह प्रखंड अंतर्गत सुरही पंचायत के मेलाटांड़ स्थित मंडप में वर्ष 1942 से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जा रही है.
नावाडीह. नावाडीह प्रखंड अंतर्गत सुरही पंचायत के मेलाटांड़ स्थित मंडप में वर्ष 1942 से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जा रही है. इसकी शुरुआत राजा कामाख्या नारायण सिंह के वंशज भगवत नारायण सिंह व इनकी धर्मपत्नी सरस्वती देवी ने की थी. इस अवसर पर यहां पांच दिनों का मेला भी लगता है. मनोकामना को लेकर श्रद्धालु दंडवत मंडप पहुंचते हैं और पूजा करते हैं. यहां मां सरस्वती के अलावा गंगा, यमुना और जया, विजया की भी पूजा की जाती है.
वर्ष 2002 में जर्जर मंडप को तोड़ कर बनाया गया था मंदिर
पूजा समिति के अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2002 में जर्जर मंडप को तोड़ कर भव्य मंदिर का निर्माण किया गया. इस वर्ष तीन फरवरी को मां सरस्वती, चार को गंगा, पांच को यमुना और छह को जया – विजया की पूजा होगी. सात फरवरी को नगर भ्रमण के बाद बड़काबांध में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा. आयोजन को लेकर मुखिया संघ अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, समिति अध्यक्ष नरेश प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष बुधन तुरी, सचिव शशांक शेखर सिंह, उप सचिव सुनील प्रजापति, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता समेत मनोज कुमार, शिवशंकर प्रजापति, जगदीश महतो, संरक्षक शिवलाल प्रसाद, बढन पंडित, जहरू तुरी, केशु महतो, जयलाल महतो, डेगलाल साव, मंटू रविदास, परमेश्वर तुरी, जानकी पंडित, लालमोहन तुरी, बालदेव साव, हीरालाल साव, सुरेंद्र गुप्ता, अविनाश गुप्ता आदि लगे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




