बोकारो, बेरमो व गोमिया विधानसभा सीटों पर राजद ने ठोका दावा

सेक्टर नौ में हुई राजद बोकारो जिला की बैठक, प्रदेश पर्यवेक्षक हुए शामिल, वक्ताओं ने भाजपा पर साधा निशाना
बोकारो, राजद बोकारो जिला की बैठक बुधवार को सेक्टर नौ में हुई. जिला अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव व प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी ने बोकारो, बेरमो व गोमिया विधानसभा क्षेत्र पर दावा जताते हुए कहा कि राजद खुद के दम पर तीनों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने व जीतने में सक्षम है. प्रदेश नेतृत्व को इस संबंध में फैसला लेना चाहिए. श्री यादव ने पर्यवेक्षक को आश्वस्त किया कि अगर प्रदेश नेतृत्व जिला संगठन को मौका दे तो विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराया जा सकता है. जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है. भाजपा सिर्फ नफरत फैलाकर हिंदू मुसलमान के नाम पर जनता को लड़ाकर सत्ता पर कब्जा करना चाहती है, इसे कभी पूरा नहीं होने दिया जायेगा. संचालन महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव ने किया. मौके पर राज्य परिषद सदस्य बोधन यादव, महिला जिला अध्यक्ष हृदय देवी यादव, युवा जिला अध्यक्ष संतोष गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन गुप्ता, प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव, विष्णु भगवान, सफी अयूब, प्रमोद सिंह, अशोक यादव, राजदेव पाल, चंद्रभूषण गुप्ता, सीताराम यादव, केएल चौधरी, संतोष यादव, हीरालाल सोरेन व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




