मोदी को फिर पीएम बनाने का लिया संकल्प

मोदी को फिर पीएम बनाने का लिया संकल्प
नावाडीह. बरनवाल महिला समिति की बैठक रविवार को नावाडीह पंचायत में मुखिया किरण देवी की अध्यक्षता में हुई. मुख्य रूप से आजसू की केंद्रीय सचिव यशोदा देवी व नावाडीह चुनाव प्रभारी ब्रह्मदेव महतो उपस्थित थे. समिति ने पुन: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया. गिरिडीह सीट से एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए मोदी के संदेशों को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया. यशोदा देवी ने कहा कि राज्य की सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत होने जा रही है. ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि महिलाओं को जो सम्मान भाजपा व आजसू गठबंधन में मिला है, वह ऐतिहासिक है. मौके पर पूर्व प्रमुख मोहन महतो, सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, आजसू महिला मोर्चा सचिव मालती देवी, दीपक कुमार, धनेश्वर ठाकुर, महिला समिति अध्यक्ष पुष्पा वरनवाल, रूपा बरनवाल, कुसुम बरनवाल, रेणु बरनवाल, किरन बरनवाल, सरिता देवी, नीतू देवी, अनिता देवी, विद्या देवी, रेखा बरनवाल, प्रीति बरनवाल, सुषमा बरनवाल, दिव्या देवी, अमिता बरनवाल, गीता बरनवाल, संगीता बरनवाल, रश्मि देवी आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










