Bokaro News : भर्ती कैंप में 14 को मिला ऑफर लेटर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : भर्ती कैंप में 14 को मिला ऑफर लेटर

Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित श्रम एवं नियोजनालय कार्यालय प्रांगण में भर्ती कैंप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल स्थित श्रम एवं नियोजनालय कार्यालय प्रांगण में गुरुवार को भर्ती कैंप का आयोजन किया गया. उद्घाटन श्रम एवं नियोजन पदाधिकारी रोशन जामुदा ने किया. कैंप में एबीइ इंडिया सर्विसेज और मेट्ट स्कील्स कंपनी की ओर से 14 आवेदकों को ऑफर लेटर दिया गया. 20 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट भी किया गया है, जिनका साक्षात्कार एक सप्ताह के अंदर लिया जायेगा. कैंप में कुल 799 रिक्तियों के विरुद्ध 115 आवेदक उपस्थित हुए. श्रम एवं नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में भी रोजगार मेला और भर्ती कैंप का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola