Bokaro News: सामान्य प्रेक्षकों ने कोषांगों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रेक्षकों ने सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग व मत पेटिका कोषांग में की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

विज्ञापन

बोकारो, नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को चास नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्याम नारायण राम व फुसरो नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सादात अनवर ने सेक्टर आठ बी स्थित विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों ने सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग व मत पेटिका कोषांग में की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

सामान्य प्रेक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों से सामग्री की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, वाहनों की तैनाती व मत पेटिकाओं के सुरक्षित रख-रखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कोषांग निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध व व्यवस्थित ढंग से कार्य करें, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके. संबंधित कोषांगों के पदाधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन को लेकर आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं. सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी ली जायेंगी. मौके पर सामग्री कोषांग की वरीय नोडल पदाधिकारी मेनका समेत अन्य मौजूद थे.

पर्दानशीं मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण

नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को सेक्टर-02 सी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में 34 पर्दानशीं मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया. वरीय पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग प्रभाष दत्ता ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश दिया. कर्मियों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया. मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया, मतदाता पहचान, विशेष परिस्थितियों में अपनायी जाने वाली सावधानियां व मतदान केंद्र पर व्यवस्थापन से संबंधित जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण कोषांग के मास्टर ट्रेनर अमन झा, जीवन झा व विनोद कुमार अग्रवाल ने तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं पर जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola