Bokaro News : चुआड़ विद्रोह के महानायक का शहादत दिवस मना

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 06 Apr 2026 12:11 AM

विज्ञापन

Bokaro News : चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो का शहादत दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो का शहादत दिवस रविवार को चंदनकियारी में मनाया गया. इस अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण डुमरी विधायक जयराम महतो ने किया. इसके पूर्व उन्होंने चंदनकियारी के पूर्व विधायक स्व हरदयाल शर्मा की प्रतिमा और शहीद चौक में बाबा आंबेडकर व शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया.

डुमरी विधायक ने किया आह्वान

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्व रघुनाथ महतो ने जमीन बचाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. वर्तमान में झारखंड में काम कर रही कंपनियां अंग्रेजों की तरह शासन कर रही हैं. इनसे जमीन बचाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी. झारखंड के मुख्यमंत्री बोलते हैं कि अपना हक छीन लीजिए. मुख्यमंत्री को नियम सख्ती से लागू कराने की जगह यह बात करना शोभा नहीं देता है. राज्य की जनता जल संकट झेल रही और मूलभूत सुविधा से वंचित हैं. राज्य में व्यवस्था दुरुस्त करने के बजाय मुख्यमंत्री असम में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. सभी नेता अपने लाभ के लिए गोलबंद हो जाते हैं. विधायकों के आवास पर करोड़ों रुपया खर्च किया जाता है. कहा कि स्थानीय नीति को लेकर मेरी नीति स्पष्ट है. प बंगाल में तीन सीट लड़ने की घोषणा कर चुके हैं. अन्य कई सीटों पर समर्थन कर रहा हूं. जेएलकेएम नेता अर्जुन रजवार ने कहा कि चंदनकियारी के वर्तमान विधायक ने जनता को छला है. विधायक ने चंदनकियारी में लूट मचा रखी है.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola