चंद्रपुरा में घर का ताला तोड़ कर आठ लाख की संपत्ति चोरी

Updated at : 10 May 2024 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
चंद्रपुरा में घर का ताला तोड़ कर आठ लाख की संपत्ति चोरी

घर में ताला बंद कर परिवार गया था रांची

विज्ञापन

चंद्रपुरा.

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के आदीपल्ली क्षेत्र में मेघलाल गोप के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. श्री गोप का परिवार सात मई को रांची गया हुआ था. गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के बाहर का दरवाजा खुला व ताला टूटा हुआ देखा तो इसकी जानकारी दी. श्री गोप व उनके परिजन दोपहर बाद यहां आये तो देखा की घर में सारे सामान बिखरे पड़े हैं. आलमीरा व लॉकर टूटा हुआ था. चोरों ने दीवान को भी खोलकर सारे सामान इधर-उधर फैला दिया था. भुक्तभोगी के अनुसार घर से लगभग साढ़े सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, 40 हजार रुपये नकद व अन्य सामान चोरी हुई है. घटना की सूचना पर चंद्रपुरा पुलिस पहुंची व मामले की जांच की. श्री गोप ने बताया कि अभी देख रहे हैं की चोरों ने और कितने सामान की चोरी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola