ePaper

Bokaro News : निकला जयमंगल व जयराम का जुलूस, लगा जाम

Updated at : 18 Nov 2024 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : निकला जयमंगल व जयराम का जुलूस, लगा जाम

Bokaro News : बेरमो से कांग्रेस के प्रत्याशी दौरे में आगे निकल गये, उनका सुरक्षा जवानों का वाहन जयराम के बाइक जुलूस में फंस गया.

विज्ञापन

Bokaro News : जरीडीह प्रखंड में एक ही दिन व समय पर दो प्रत्याशियों का दौरा व जुलूस निकाले जाने से न सिर्फ सड़क जाम से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा, बल्कि एक प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ आगे निकल गये, जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों की गाड़ी जाम में फंस गयी. सूचना पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ प्रणव ऋतुराज थाना प्रभारी कुमार विक्रम सिंह सदल-बल पहुंचे और सड़क जाम हटा कर सुरक्षा जवानों की गाड़ी को निकाला और आवागमन सुचारू कराया. रविवार को पहले बेरमो विधानसभा के इंडी गठबंधन प्रत्याशी विधायक कुमार जयमंगल सिंह का काफिला प्रखंड के सुदूर गांवों की ओर निकला. इसी समय जेएलकेएम प्रत्याशी जयराम महतो भी अपने समर्थकों के साथ बाइक जुलूस लेकर निकले. दोनों के काफिले का मिलन गायछंदा पंचायत के आमतर के पास हो गया. जैसे-तैसे महागठबंधन प्रत्याशी कुमार जयमंगल अपने कुछेक समर्थकों के साथ आगे तो निकल गये, परंतु उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों की गाड़ी भीड़ में फंस गयी. मिली सूचना पर सीओ व थाना प्रभारी ने जयराम के समर्थकों को सड़क से आगे बढ़ाते हुए जाम को हटवाया. रविवार को जहां जेएलकेएम प्रत्याशी जयराम महतो का बाइक जुलूस तुपकाडीह से भस्की तक हुआ, वहीं कुमार जयमंगल का जनसंपर्क अभियान भी जरीडीह के ग्रामीण क्षेत्र में किया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola