Bokaro News : प्रांजल ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : प्रांजल ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

Bokaro News : प्रांजल पराग ने 33वें जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है.

विज्ञापन

डीएवी स्कूल सेक्टर-6 के नौवीं के छात्र प्रांजल पराग ने 33वें जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है. मंगलवार को विद्यालय प्रभारी बीके झा ने प्रांजल को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव का विषय है. अखिलेश कुमार, राजेश, मनीषा सहाय, नेहा ठाकुर, आभा कुमारी, नीलम झा, झूमा चक्रवर्ती, रुबी कुमारी, ममता कुमारी, भोलांचल स्वाइन, सुनीता कुमारी आदि ने भी प्रांजल को बधाई दी.

वाइएमसीए इंटरनेशनल एकेडमी में समर कैंप शुरू

वाइएमसीए इंटरनेशनल एकेडमी, बारी कोऑपरेटिव कॉलोनी में मंगलवार से समर कैंप शुरू हुआ. निदेशक अर्पण मधाई बेक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के चिंतन, कौशल व सृजनात्मकता का विकास होता है. पहले दिन सभी बच्चों का पंजीकरण किया गया. उन्हें ‘माय बुक एक्टिविटी’ के तहत अपना प्रोफाइल बनाना सिखाया गया. गिफ्ट बॉक्स और आइसक्रीम बनवाया गया. पॉट डेकोरेशन करवाया गया. बॉडी लैंग्वेज, हाव-भाव, ध्वनि के प्रति संवेदनशील बनाने की गतिविधियां हुईं. मौके पर प्राचार्य अशोक कुमार पाठक, अनामिका झा, ममता लाल, गीता देवी, पूजा कुमारी, नौशाबा जमाल, पिंकी झा, सुमन कुमारी, रागिनी मिश्रा, संगीता कुमारी, शांति पूर्ति आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola