Bokaro News : आयी आंधी, कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : आयी आंधी, कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल

Bokaro News : आंधी-पानी के कारण कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित हो गयी.

विज्ञापन

सोमवार की रात को आंधी-पानी के कारण बोकारो थर्मल स्थित आवासीय कॉलोनी के एक बड़े हिस्से की बिजली सप्लाई बाधित रही. सुभाष नगर के समीप पुराने सिविल ऑफिस के पास 11केवीए के पोल का इंसुलेटर ब्लास्ट हो गया और तार टूट कर गिर गया था. इसके कारण सिक्स यूनिट, रेलवे स्टेशन, लेबर क्वार्टर, निशन हाट, मुर्गी फार्म, जीएम कॉलोनी, गोविंदपुर बस्ती आदि क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गयी. डीवीसी सबस्टेशन के इंचार्ज गुंजन कुमार के नेतृत्व में बारिश के दौरान ही कामगारों ने मरम्मत कार्य शुरू किया और रात लगभग ढाई बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई. इसके बाद पावर प्लांट से करंट सप्लाई सिस्टम में खराबी आने के कारण बिजली सप्लाई फिर से ठप हो गयी. मरम्मत कार्य के बाद मंगलवार को दिन लगभग दस बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई.

बारिश के कारण कॉलोनी की मुख्य सड़क पर झारखंड चौक से बैंक ऑफ इंडिया तक, आंबेडकर नगर से रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर तक कीचड़ हो गया और फिसलन से लोगों को परेशानी हुई. लोगों ने कहा कि एसटीपी के कार्य को लेकर इन सभी स्थानों पर पाइप बिछाने के लिए खुदाई की गयी है. सड़क पर गिरी मिट्टी पर पानी गिरने से कीचड़ हो गया था.

चंद्रपुरा में केबल जला

चंद्रपुरा स्थित डीवीसी आवासीय कॉलोनी के हिंदी साहित्य परिषद एरिया में एक बिजली पोल में केबल जलने से इस क्षेत्र की बिजली 10 घंटे तक कटी रही. केबल में सोमवार की रात लगभग ढाई बजे आग लगी थी. कॉलोनीवासियों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी. इसके बाद क्षेत्र की बिजली काट दी गयी. मंगलवार को केबल को बदल कर दिन के एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गयी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola