चंदनकियारी में जनसंख्या स्थिरता अभियान शुरू

11 | Prabhat Khabar Network
चंदनकियारी में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्थिरता अभियान शुरू हुआ। 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में परिवार नियोजन पर विशेष जोर दिया जाएगा।
प्रतिनिधि, चंदनकियारी. विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी में जनसंख्या स्थिरता अभियान शुरू किया गया. यह अभियान 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा. बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर जनजागरूकता रथ को रवाना किया. बीडीओ ने अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
बताया गया कि परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री सहियाएं अपने-अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर से प्राप्त कर सकती हैं. बंध्याकरण व नसबंदी कराने के इच्छुक लोग सहियाओं के माध्यम से संपर्क करें. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ यूएस तृप्ति, डॉ चंचला, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक विजेंद्र लाल, गौतम माहथा, अजय कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










