Bokaro News : महिलाओं ने लिया पेड़ों को काटने नहीं देने का संकल्प

Updated at : 10 Mar 2025 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : महिलाओं ने लिया पेड़ों को काटने नहीं देने का संकल्प

Bokaro News : बैदकारो कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बैठक सूर्य मंदिर के सभागार में हुई. महिलाओं ने संकल्प लिया कि परियोजना विस्तार के क्रम में 35 हजार पेड़ों को काटने नहीं दिया जायेगा.

विज्ञापन

गांधीनगर. बैदकारो कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को सूर्य मंदिर के सभागार में रामेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. सीसीएल बीएंडके एरिया की कारो परियोजना के विस्तार को लेकर प्रबंधन द्वारा की जा रही विस्थापित रैयतों की अनदेखी पर चर्चा की गयी. महिलाओं ने संकल्प लिया कि परियोजना विस्तार के क्रम में 35 हजार पेड़ों को काटने नहीं दिया जायेगा. चिपको आंदोलन की तरह आंदोलन किया जायेगा. मोर्चा के संरक्षक इंद्रदेव महतो ने कहा कि प्रबंधन द्वारा बिना ग्राम सभा किये परियोजना का विस्तार किया जा रहा है. पूर्व में ग्रामीणों ने ग्राम सभा का बहिष्कार किया था, इसके बावजूद सहमति कैसे बनी, यह जांच का विषय है. कहा कि ग्रामीण एकजुट रहेंगे तो प्रबंधन को झुकना होगा और हक देना होगा. मोर्चा के अध्यक्ष वतन महतो ने कहा कि जल, जंगल, जमीन को उजाड़ने का प्रयास हो रहा है. महिलाएं एकजुट होकर इसका विरोध करें. लोकल सेल में भी ग्रामीणों की सहभागिता समाप्त की जा रही है. मौके पर तेजलाल महतो, जदू महतो, नारायण महतो, सुखदेव महतो, महादेव महतो, बंसी महतो, सीताराम महतो, धनेश्वर महतो, जगदीश महतो, वासुदेव महतो, नारायण महतो, सूरज महतो, चंदन महतो, राहुल महतो, किरण देवी, रेखा देवी, निमिया देवी, हेमिया देवी, बुधनी देवी, जितनी देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, सुकन्या देवी, रिंकी देवी, अग्नि देवी, किरण कुमारी, जगिया देवी, बबिता देवी, शांति देवी, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, मालती देवी, हेमंती देवी, पेमिया देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

दो महिला प्रकोष्ठों का गठन

बैठक में बैदकारो मौजा के आने वाले गांव के दो टोला में महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया. नालापार कमेटी में अध्यक्ष उषा देवी, उपाध्यक्ष बबीता देवी, सचिव रीना देवी, उप सचिव फूल कुमारी, संगठन सचिव सावित्री देवी, तारा देवी, कोषाध्यक्ष मुन्नी देवी और ऊपर टोला में अध्यक्ष प्रभावती देवी, उपाध्यक्ष जयंती देवी, सचिव सुषमा कुमारी, उप सचिव मधु देवी, सुनीता देवी, संगठन सचिव मधु देवी, कोषाध्यक्ष ममता देवी, उप कोषाध्यक्ष मीना देवी चुनी गयीं. कई कार्यकारिणी सदस्य भी बनायी गयीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola