Bokaro News : लोगों ने आंबेडकर के जीवन दर्शन को समझा
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 17 Apr 2026 1:47 AM
Bokaro News : अर्जक संघ का दो दिवसीय चेतना दिवस बोकारो में संपन्न
Bokaro News : प्रतिनिधि, बोकारो. अर्जक संघ बोकारो जिला शाखा की ओर से सेक्टर-08 जिला कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित दो दिवसीय चेतना दिवस त्योहार बुधवार की देर शाम संपन्न हुआ. आयोजित समारोह के प्रथम दिन चेतना जगाओ- क्रांति लाओ प्रदर्शनी का उद्घाटन बोकारो के डिप्टी लेबर कमिश्नर रंजीत कुमार ने किया. वहीं, काफी लोगों ने प्रदर्शनी देखा और डॉ आंबेडकर के जीवन दर्शन को समझा. अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष उषा सिंह ने की. उद्घाटन झारखंड के संयोजक डीडी राम व संचालन वरिष्ठ अर्जक नेता शशिकांत कुमार सिन्हा ने किया. मुख्य वक्ता और अर्जक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रामजी वर्मा ने कहा कि महामना रामस्वरूप वर्मा ने एक जून 1968 को लखनऊ में अर्जक संघ की स्थापना करके देश और समाज के हित में बड़ा काम किया. वहीं, रंजीत कुमार, यमुना राम, सुरेश बैठा (जिला मंत्री), रामावती अर्जक, विनिता प्रकाश, रवींद्र प्रसाद सिंह, जीसी सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष), ओमकार कुमार, प्रो विद्या प्रकाश, महेंद्र प्रसाद (जिला कोषाध्यक्ष ), एनके सिंह आदि वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया. समारोह के अंत में डॉ मदन प्रकाश और डॉ पंकज कश्यप ने उपस्थित लोगों को चिकित्सीय सलाह भी दी. समारोह के दूसरे दिन अर्जक संघ और समान विचारधारा वाले सामाजिक संगठनों के साथ ‘मानववाद की स्थापना में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रासंगिकता और अर्जक संघ की भूमिका’ विषय पर गोष्ठी की गयी. मुख्य वक्ता रामजी वर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री ), भरत महतो ( मूलनिवासी संघ), संजय सान (अशोक सम्राट क्लब), सुनील गांधी (कुशवाहा समाज), अजय कुमार (भीम आर्मी), जेएन मंडल (पटेल समाज संघ), देवेंद्र कुमार (डांगी समाज संघ), रामाश्रय सिंह, पुनम कुमारी, रामावती अर्जक, यदुनंदन प्रसाद, ज्ञानचंद सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष), रेणु कुमारी, मालती अर्जक, सुरेश बैठा (जिला मंत्री), एसएस यादव, डॉ राम उदय (स्वतंत्र विचार बेगुसराय), फुल कुमारी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किया. वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन हुआ. इसमें मानववादी व जनवादी कवि शांति भारत, श्याम सुंदर केवट, डॉ दयानंद बटोही, कावेरी, डॉ अभिषेक भारती, अजय यतिस, आरपी. वर्मा, गोपाल प्रसाद आदि कवियों ने अपनी कला के माध्यम से मानववाद स्थापित करने पर बल दिया. उसके बाद मैजिशियन कमलेश ने जादू का जलवा बिखेरा. धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री सुरेश बैठा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










