Bokaro News : बीएसएल की 96 दुकानों के लिए पांच दिनों में बिके 800 से अधिक फार्म

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल की 96 दुकानों के लिए पांच दिनों में बिके 800 से अधिक फार्म

सेक्टरों में बीएसएल की ओर से निर्मित और रिक्त 96 दुकानों का आवंटन विस्थापितों को किया जाना है.

विज्ञापन

सेक्टरों में बीएसएल की ओर से निर्मित और रिक्त 96 दुकानों का आवंटन विस्थापितों को किया जाना है. इसके लिए प्रक्रिया चल रही है. आवेदन के लिए पांच दिनों में 800 से अधिक फार्म बिके हैं. नगर सेवा भवन स्थित नगर प्रशासन-एलआरए कार्यालय में 23 मार्च से फार्म बिक रहा है. एक अप्रैल तक फार्म बिकेगा. आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ दो से छह अप्रैल तक जमा लिया जायेगा. दुकानों का आवंटन चार मई को लॉटरी के माध्यम से 11 माह की लाइसेंस अवधि के लिए होगा. भविष्य में नवीनीकरण की सुविधा होगी. एके सिंह, महाप्रबंधक-एलएंडए विभाग, नगर सेवा भवन ने कहा कि दुकानें उन विस्थापितों को ही आवंटित किया जायेगी, जिनके पास वैध डीपीएलआर या बीएसएल पंजीकरण प्रमाण पत्र है. यह पहल विस्थापितों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में है.

गुणवत्ता नियंत्रण के सिद्धांतों को अपनाना जरूरी : जलोटा

बीएसएल के बिजनेस एक्सीलेंस विभाग की ओर से मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल संख्या-4 में ”लीन मैन्युफैक्चरिंग व नयी टीमों के गठन के लिए प्रेरणा, 5एस/क्यूसी व संबद्ध अवधारणाओं पर जागरूकता विषय पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. इसमें संकार्य, नगर सेवाएं, ज्ञानार्जन व विकास व बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के लगभग 30 सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) मनीष जलोटा व महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) अनुपमा तिवारी ने किया. मनीष जलोटा ने ”5एस” को लीन मैन्युफैक्चरिंग की आधारशिला बताते हुए कहा कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल परिचालन लागत में कमी आती है, बल्कि यह लीड टाइम को कम करने में अत्यंत सहायक है. दैनिक जीवन में गुणवत्ता नियंत्रण के सिद्धांतों को अपनाने से कार्यक्षमता और समस्या समाधान की क्षमता में सुधार होता है. अनुपमा तिवारी ने भी नवाचार और टीम गठन के बारे में प्रोत्साहित किया. प्रशिक्षण सत्र का संचालन वरीय प्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) सागरिका साहू ने किया.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola