Bokaro News : समाजसेवी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 23 May 2025 11:00 PM
Bokaro News : फुसरो बाजार में समाजसेवी स्व ऋषिकेश नारायण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाया गया.
फुसरो, फुसरो बाजार में समाजसेवी स्व ऋषिकेश नारायण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को शिवम शिल्प कला केंद्र संस्था की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया. ह्यूमैनिटी सेवियर्स के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया. रेड क्रॉस ब्लड बैंक बोकारो से आये चिकित्सक, टेक्निशियन व सहयोगियों द्वारा रक्त संग्रह कार्य किया गया. संस्था की अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि रक्तदान कर किसी की जान बचा सकते हैं. रक्तदान करने वाले कई तरह के फायदा होता है. ह्यूमैनिटी सेवियर्स के संस्थापक अध्यक्ष ब्लडमैन हरबंश सिंह सलूजा ने बताया कि कार्यक्रम में पटना की युवा डोनर स्नग्धिा साक्षी व प्रगति एवं दिल्ली की आशिका युवरानी ने भी रक्तदान किया. बताया कि यह शिविर मुख्य रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मदद के लिए लगाया गया. मनोरमा सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान की भावना से प्रेरित है. यह शिविर समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ. आयोजन में डॉ शिव नारायण सिंह, ममता सिंह, ऋषभ कुमार सिंह, मोहित सैनी, प्रिया अमित, समर, अलिंदर कुमार सिंह, लक्ष्मी सिंह, जयप्रकाश सिंह, प्रवीण कुमार का योगदान रहा. मौके पर युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष बैभव चौरसिया, पूर्व पार्षद भरत वर्मा, समाजसेवी पिंटू सिंह, कुंदन कुमार, कामता प्रसाद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










