Bokaro News : जिला में आठ मनरेगा मजदूरों को ही मिला है 100 दिन से अधिक का काम

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : जिला में आठ मनरेगा मजदूरों को ही मिला है 100 दिन से अधिक का काम

Bokaro News : बोकारो जिला में मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मात्र आठ मजदूरों को 100 दिन से अधिक का काम मिला है.

विज्ञापन

बोकारो जिला में मनरेगा (अब वीबी-जी राम जी) के तहत

वित्तीय वर्ष 2025-26 में मात्र आठ मजदूरों को 100 दिन से अधिक का काम मिला है. इन्हें औसत 115 दिन का काम मिला. मात्र 4736 को 100 दिन का रोजगार मिला है. यह आंकड़ा

वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3940 और

वित्तीय वर्ष 2023-24 में 4083 था.

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13509 को 01-14, 16394 को 15-30 दिन, 7368 को 31-40, 9619 को 41-50, 8303 को 51-60, 4934 को 61-70, 7304 को 71-80 और 13712 को 81-99 दिन रोजगार मिला है.

15622 योजनाएं पूरी

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15622 योजना पूरी हुई हैं. 46511 योजनाएं ऐसी हैं, जो या तो प्रोग्रेस में है या फिर सस्पेंड कर दी गयी है. 12034 योजनाएं स्वीकृत की गयी हैं, लेकिन अभी प्रोग्रेस में नहीं हैं. 1159 ऐसी योजनाएं हैं, जिसे प्रस्तावित किया गया है, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola