ePaper

BOKARO NEWS : ट्रेलर की चपेट में आने से एक की मौत, सड़क जाम

Updated at : 14 Oct 2024 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
BOKARO NEWS : ट्रेलर की चपेट में आने से एक की मौत, सड़क जाम

BOKARO NEWS : बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग उकरीद मोड़ के समीप ट्रेलर से कुचल कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

BOKARO NEWS : बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग उकरीद मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बारी को-ऑपरेटिव निवासी गौ पालक रजनीकांत राय साइकिल से सुधा डेयरी में दूध देकर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक ट्रेलर ने पीछे से धक्का मार दिया. रजनीकांत गिर पड़े और ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. मुआवजे की मांग करने लगे. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया. लोगों को सरकारी नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन देकर समझा-बुझा कर मुख्य मार्ग पर जाम को खत्म कराया.

भोजूडीह में महिला की मौत

चंदनकियारी. भोजूडीह ओपी क्षेत्र के छटाटांड़ निवासी हरूल रसीद की पत्नी मुस्तरी बेगम(40 वर्ष) की शुक्रवार को मौत हो गयी. मामले में मृतका के पति के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है. उन्होंने कहा कि हृदय गति रुकने से पत्नी की मौत हुई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

बाइक सवार गिर कर घायलपेटरवार. थाना क्षेत्र के चरगी घाटी – रजरप्पा पथ पर धोबिया जारा के पास टर्निंग प्वाइंट पर रविवार की सुबह साढ़े छह बजे अनियंत्रित होकर गिरने के कारण बाइक सवार जरीडीह थाना क्षेत्र के गांगजोरी के सचिंद्र कुमार (47 वर्ष) घायल हो गये. सचिंद्र अपनी पत्नी के साथ रजरप्पा मंदिर पूजा करने जा रहे थे. इसी क्रम में घटना घटी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola