नव नियुक्त फैमिली जज अरविंद कुमार ने लिया पदभार

अरविंद कुमार 2002 बैच के न्यायिक पदाधिकारी हैं
बोकारो. नव नियुक्त फैमिली जज अरविंद कुमार ने सोमवार को कैंप दो स्थित बोकारो कोर्ट में पदभार ग्रहण किया. श्री कुमार नियमित रूप से कोर्ट का संचालन करेंगे. श्री कुमार 2002 बैच के न्यायिक पदाधिकारी हैं. बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं. इसके पूर्व श्री कुमार झारखंड के गढ़वा, धनबाद, हजारीबाग, रांची, लोहरदगा, साहेबगंज, राजमहल, चतरा, गिरिडीह, देवघर में न्यायिक पदाधिकारी के रूप में सेवा दे चुके है. मंगलवार को बोकारो कोर्ट में श्री कुमार का इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स की ओर से एसोसिएशन के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने स्वागत किया. अधिवक्ता वंशिका सहाय, संजीत सिंह, दीपिका सिंह, हसनैन आलम, फटिक चंद्र सिंह, रंजन कुमार मिश्रा, निखिल डे, इंद्रनील चटर्जी, कमल कुमार सिन्हा, सुनील चांडक ने स्वागत किया. कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश का संघ ने किया स्वागत बोकारो. कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार ने सोमवार को कैंप दो स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. बोकारो जिला अधिवक्ता संघ ने श्री कुमार का स्वागत किया. स्वागत करनेवालों में संघ पदाधिकारी सहित कार्यकारिणी सदस्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




