Bokaro News : भतीजे ने दर्ज कराया हत्या का मामला

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : भतीजे ने दर्ज कराया हत्या का मामला

Bokaro News : गोमिया में हजारीबाग निवासी पेंटर की संदेहास्पद मौत का मामला

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, गोमिया. गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के समीप गुरुवार को पेंटर मोईनुद्दीन उर्फ गंदौरी((58 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पहुंचे मृतक के भतीजे तबरक अंसारी ने इसे हत्या का मामला बताते हुए गोमिया थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि अज्ञात द्वारा उनके चाचा की हत्या की गयी है.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोइनुद्दीन उर्फ गंदौरी हजारीबाग जिले के दारू थाना अंतर्गत पिपचो गांव का निवासी था और वर्षों से गोमिया में किराये के मकान में रहकर गाड़ियों (वाहनों) की पेंटिग का काम करता था. पेंटर का शव उसी के किराये के मकान के पिछले हिस्से में एक टूटी हुई कुर्सी पर मिला. उसके सिर और कान पर गंभीर चोट के निशान पाये गये हैं, साथ ही मौके से खून से सनी एक लकड़ी भी बरामद की गयी है, जो हत्या की ओर इशारा कर रही है.

गुरुवार को सूचना पर पहुंचे परिजनों ने थाना में हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जो नागपुर में रहकर मजदूरी का काम करते हैं. घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के लोगों व मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है.

कोट

घटना से संबंधित सारे तथ्यों को बारीकी से देखा जा रहा है, साथ ही संदिग्ध से पूछताछ भी की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

प्रफुल्ल कुमार महतो, थाना प्रभारी, गोमिया

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola