बोकारो के चतरोचट्टी में नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे जेसीबी के चालक को पीटा, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

बोकारो के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में पुल निर्माण में लगे जेसीबी के चालक को कथित नक्सलियों ने पीट दिया. सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाया सर्च ऑपरेशन.
Table of Contents
ललपनिया (बोकारो), नागेश्वर : बोकारो जिले में कथित नक्सलियों ने एक पुल निर्माण कार्य में लगे जेसीबी के चालक को पीट दिया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
मोतिया नाला के पास जेसीबी चालक की देर रात हुई पिटाई
बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बड़कीसिधावारा पंचायत के खखदों गांव के समीप मोतिया नाला पर एक पुल का निर्माण हो रहा है. यहीं गुरुवार (11 अप्रैल) की रात करीब 8 बजे कथित तौर पर हथियार से लैस नक्सलियों का जत्था पहुंचा.
चालक से नक्सलियों ने मांगा मुंशी का मोबाइल नंबर
इन नक्सलियों ने पहले जेसीबी के चालक से बात की. फिर मुंशी की तलाश शुरू कर दी. मुंशी नहीं मिला, तो नक्सलियों ने जेसीबी के ड्राइवर से कहा कि मुंशी से बात कराओ. बात नहीं करा सकते, तो उसका नंबर दो.
गुस्साये नक्सलियों ने ड्राइवर की लाठी से कर दी पिटाई
इस पर चालक ने कहा कि न तो वह मुंशी को जानता है, न ही उसका नंबर उसके पास है. इससे नक्सली भड़क गए और लाठी से उसकी पिटाई कर दी. ड्राइवर को बुरी तरह से पीटकर घायल करने के बाद नक्सली उसे चेतावनी देकर जंगल की ओर चले गए. ड्राइवर के मुताबिक, 7-8 नक्सली रात में आए थे.
Also Read : बोकारो : सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेरा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
एसपी बोले- सत्यता की पुलिस कर रही है जांच
इस संबंध में बोकारो जिला पुलिस को सूचना मिली, तो जिला पुलिस बल के जवान और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की जांच-पड़ताल की और उसके बाद नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. इस संबंध में बोकारो के एसपी ने कहा है कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि मारपीट करने वाले नक्सली थे या कोई और.
Also Read : VIDEO: बोकारो में CRPF और नक्सली के बीच मुठभेड़, 2 घंटे तक हुई फायरिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




