रामकिंकर पांडेय के फेसबुक पोस्ट से मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में लिया

बेरमो थाना पर प्रदर्शन करते मुस्लिम समुदाय के लोग.
Muslims Protest in Bermo: बोकारो जिले के बेरमो के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रामकिंकर पांडेय के एक फेसबुक पोस्ट से मुस्लिम समुदाय का आक्रोश भड़क गया है. इस समुदाय के लोगों ने बेरमो थाना पहुंचकर भाजपा नेता के पोस्ट पर आपत्ति दर्ज करायी और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. रामकिंकर पांडेय की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.
Muslims Protest in Bermo| फुसरो (बोकारो), आकाश कर्मकार : बोकारो जिले के एक नेता के कथित विवादित फेसबुक पोस्ट से मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोशित हैं. उन्होंने बेरमो थाना पर जोरदार प्रदर्शन किया. बेरमो के भाजपा नेता रामकिंकर पांडेय ने शुक्रवार को फेसबुक पर एक कथित विवादित पोस्ट किया था, जिसके शनिवार को मुस्लिम समुदाय की भावना भड़क गयी. इसके विरोध में बेरमो थाने पर इस समुदाय के लोगों ने धरना दिया. जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन करने वाले लोग बेरमो पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. बेरमो पुलिस ने भाजपा नेता रामकिंकर पांडेय को हिरासत में ले लिया है.
थाना प्रभारी बोले- आरोपी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. सामाचार लिखे जाने तक बेरमो थाना परिसर में मुस्लिम समुदाय की आक्रोशित की भीड़ जमी हुई है. भाजपा नेता पांडेय ने इससे पूर्व बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व बिंदेश्वरी दुबे और सूबे के पूर्व मंत्री स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह पर भी फेसबुक पर विवादित पोस्ट किया था.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कांग्रेस नेताओं ने रामकिंकर पांडेय के खिलाफ दर्ज कराया था केस
इसके बाद बेरमो के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी आक्रोश व्यक्त किया था. लोग बेरमो थाना पहुंचकर रामकिंकर पांडेय की गिरफ्तारी की मांग की थी. कांग्रेस के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया और कांग्रेस नेता सुबोध सिंह पवार ने बेरमो थाने में लिखित आवेदन देकर मामला भी दर्ज करवाया था.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




