Bokaro News : बोकारो में हर्षोल्लास के साथ मनी ईद
Updated at : 21 Mar 2026 11:21 PM (IST)
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो में हर्षोल्लास के साथ ईद मनायी गयी.
विज्ञापन
मुबारक ईद मुबारक…बस प्यार ही आगाज हो और प्यार ही अंजाम…ईद-उल-फितर का पर्व स्टील सिटी बोकारो सहित चास व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही ईद की नमाज अदा करने को लेकर इबादतगाहों में रोजेदारों की भीड़ जुटने लगी. अकीदत से नमाज अदा करने के बाद देश की शांति और खुशहाली की दुआ मांगने के लिए लाखों हाथ उठे. लोग दिल खोलकर एक-दूसरे के गले मिले और ईद की बधाई दी.
पूरे दिन चलता रहा मुबारकबाद और बधाइयों का दौर
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर शनिवार को ईद की मुबारकबाद और बधाइयों का दौर पूरे दिन चलता रहा. तरह-तरह की लिखावट व कलाकृति से सजे बधाई संदेश इंटरनेट मीडिया पर तैरते रहे. इधर, लोगों ने सेवई का आनंद उठाया. पार्क, मॉल, जैविक उद्यान में बच्चों की अलग ही खुशी नजर आयी.इन क्षेत्रों में सुबह से देर शाम तक रही चहल-पहल
पेटरवार, कसमार, जैनामोड़, बालीडीह, तलगड़िया, चंदनकियारी, पिंड्राजोरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद को लेकर हर्ष का माहौल रहा. उकरीद, सिवनडीह, डुमरो, आजादनगर, हैसाबातु, मखदुमपुर, इस्लामपुर, झोपरो, बालीडीह, सिजुआ, मिल्लत नगर, भर्रा, अंसारी मोहल्ला, सुल्तान नगर, गौसनगर, चास, न्यू पिंडर गाड़ियां, सोलागिडी, उत्तरी क्षेत्र पिपराटांड़, करमागोडा, महेशपुर, वास्ते जी, धनगरी, अगरडीह, राजा नगर रामडीह, दक्षिणी क्षेत्र मोहनडीह, जाला, घटियारी, सोना बाद, नारायणपुर, बहादुरपुर आदि जगहों में सुबह से देर शाम तक चहल-पहल रही. लोग सुबह नहा धोकर व नये कपड़े पहन कर, इत्र व सुरमा लगाकर और सिर पर पगड़ी, टोपी पहन कर ईदगाह व मस्जिद में नमाज पढ़ने निकल पड़े. रिजवानुल होदा उर्फ़ कारी साहब, शकील अहमद अंसारी, मुखिया अजहरुद्दीन अंसारी, हाजी साधन बाबू, हाजी शम्स तमरेज अंसारी, अब्दुल मन्नान अंसारी,नसरुल हक शाहबाज, शकील अहमद अंसारी, निजाम अंसारी, मुमताज अली, अशफाक राही, अजीम अंसारी मजीद अंसारी, मुखिया अब्दुल बारीक अंसारी आदि ने ईद की बधाई दी.डीसी और एसपी लोगों से गले मिले, दी बधाई
सिवनडीह स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत हनफिया गरीब नवाज़ दरबार में डीसी अजय नाथ झा, एसपी हरविंदर सिंह, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसडीओ प्रांजल ढांडा सहित अन्य अधिकारी दरबार पहुंचे. डीसी व एसपी लोगों से गले मिले और ईद की बधाई दी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




