Bokaro News : हॉस्पिटल में आपात स्थिति से निबटने को लेकर मॉक ड्रिल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : हॉस्पिटल में आपात स्थिति से निबटने को लेकर मॉक ड्रिल

Bokaro News : डीवीसी हॉस्पिटल में डीवीसी प्रबंधन व सीआइएसएफ द्वारा मॉक ड्रिल किया गया.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी हॉस्पिटल में शनिवार को डीवीसी प्रबंधन व सीआइएसएफ द्वारा मॉक ड्रिल किया गया. इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी का आकलन करना था. मॉक ड्रिल के दौरान सीआइएसएफ फायर विभाग के कर्मियों ने आपात स्थिति में हॉस्पिटल स्टाफ के साथ तालमेल कर मरीजों को हॉस्पिटल से सुरक्षित बाहर निकाल कर दूसरे हॉस्पिटल में भेजने का अभ्यास किया. मौके पर डीवीसी हॉस्पिटल के डीजीएम हेल्थ डाॅ सुमन कुमार झा, सीआइएसएफ के कंपनी कमांडर फायर जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी, चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित थे.

एलेक्जेंडर कुजूर का बोकारो थर्मल तबादला

डीवीसी के लातेहार स्थित तुबेद कोल माइंस में पदस्थापित जीएम मैकेनिकल एलेक्जेंडर ए कुजूर का तबादला बोकारो थर्मल किया गया है. उन्हें शनिवार को वर्तमान पद से रिलीज भी कर दिया गया. तबादले के संब���ध में शुक्रवार को मुख्यालय के एचआर विभाग के प्रबंधक (विद्युत) निशांत प्रशांत ने आदेश जारी किया है. श्री कुजूर वर्तमान वेतन और पे–मैट्रिक्स पर ही बोकारो थर्मल में अपनी सेवा देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola