Bokaro News : महाशिवरात्रि के मौके पर हुए कई अनुष्ठान

Updated at : 26 Feb 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : महाशिवरात्रि के मौके पर हुए कई अनुष्ठान

Bokaro News : महाशिवरात्रि के मौके पर चंद्रपुरा, फुसरो समेत कई जग अनुष्ठान का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

बेरमो फोटो जेपीजी 26-15 अनुष्ठान में लोग

चंद्रपुरा. महाशिवरात्रि के मौके पर चंद्रपुरा के कमला माता मंदिर में रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन हुआ, जिसमें कई लोग शामिल हुए. पंडित ललन पांडेय, मोनू पांडेय व प्रशांत पांडेय ने पूजन आदि कराये. अनुष्ठान में वीएन शर्मा, अनिल महतो, प्रमोद कुमार, विनोद प्रताप सिन्हा, प्रवीण कुमार वर्मा, मेनका श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया. मौके पर प्रेम कुमार, विनोद कुमार, सुधीर कुमार, राजेश विश्वकर्मा, भीम महतो, एचके हलदर, गौतम सनातन, सपन कुमार गोंराईं, धनंजय कुमार, भागीरथ वर्मा, प्यारेलाल, गुलाबो, किशोर आदि थे.

ओम ध्वनि गूंजा प्राचीन राजयोग स्थल

ओम मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान, चंद्रपुरा शाखा की ओर से महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया. संस्थान के कार्यालय परिसर में सीटीपीएस के परियोजना प्रधान वीएन शर्मा ने शिव ध्वज फहराया. दोपहर और शाम में प्राचीन राजयोग स्थल में अमरकथा व ओम ध्वनि का उच्चारण किया गया. मौके पर रीता कुमारी, अरबिंद सिन्हा, कुसूम, मनोरमा सिंह, एके सिन्हा, महेंद्र गुप्ता आदि थे.

कई शिवालयों में अखंड हरिकीर्तन शुरू

फुसरो. महाशिवरात्रि के अवसर पर शारदा कॉलोनी स्थित पहाड़ी शिव मंदिर, स्टेशन रोड फुसरो मंदिर, फुसरो रेलवे गेट मंदिर समेत कई शिवालयों में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ. शारदा कॉलोनी के आयोजन में कांग्रेस नेता साधु बाउरी, समाजसेवी भोला दिगार, ललन मल्लाह, पूर्व पार्षद अजय जयसवाल, राजू दिगार, जयदेव बाउरी, गांधी बाउरी, राकेश दिगार, अमृत दिगार, सूरज दिगार, दीपक बाउरी, अजय दिगार, गुड्डू दिगार, विवेक दिगार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola