ePaper

Bokaro News : उच्च पदों तक पहुंचे बेरमो में रहे कई सीसीएल अधिकारी

Updated at : 16 Jun 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : उच्च पदों तक पहुंचे बेरमो में रहे कई सीसीएल अधिकारी

Bokaro News :बेरमो कोयलांचल अंतर्गत सीसीएल के बीएंडके, ढोरी व कथारा एरिया में रहे करीब आधा दर्जन अधिकारी कोल इंडिया के सीएमडी और एक चेयरमैन बने हैं.

विज्ञापन

राकेश वर्मा, बेरमो, बेरमो कोयलांचल अंतर्गत सीसीएल के बीएंडके, ढोरी व कथारा एरिया में रहे करीब आधा दर्जन अधिकारी कोल इंडिया के सीएमडी और एक चेयरमैन बने हैं. एक अधिकारी कोल सेक्रेटरी, तो एक अन्य अधिकारी एडिशनल कोल सेक्रेटरी बने. खासकर बीएंडके एरिया में रहे कई जीएम कोल इंडिया में उच्च पद तक पहुंचे.

वर्ष 1962-66 तक केएसआर चारी बीएंडके एरिया के जीएम रहे, जो बाद में कोल सचिव बने. 1972-78 तक यूके राजा राव बीएंडके एरिया के जीएम रहे और बाद में एडिशन कोल सेक्रेटरी बने. वर्ष 1981-82 में बीएंडके एरिया के जीएम रहे सुरेंद्र मोहन डीडी भी सीसीएल के डीटी बने थे. बालास्वामी अकला बीएंडके एरिया की ही बोकारो कोलियरी और चलकरी में मैनेजर रहे और बाद में एरिया के जीएम बने. इसके बाद सीसीएल के सीएमडी भी बने. सीएमडी रहते सीबीआइ का रेड पड़ने के कारण कोल इंडिया के चेयरमैन नहीं बन पाये थे. बीएंडके एरिया के ही जीएम रहे आरएस सिंह सीसीएल के डायरेक्टर बने थे. बीएंडके एरिया अंतर्गत बोकारो कोलियरी के मैनेजर व करगली कोलियरी के पीओ रहे पीआर सिन्हा वर्ष 1983 में बीसीसीएल के सीएमडी बने. बीएंडके एरिया की बोकारो कोलियरी में पीओ तथा कथारा एरिया में जीएम रहे पीएन तिवारी बाद में कोल कंट्रोलर बनाये गये. बोकारो कोलियरी में पीओ तथा जारंगडीह में मैनेजर रहे अजय कुमार सिंह कुछ दिनों के लिए बीसीसीएल के सीएमडी बनाये गये थे. बीएंडके एरिया की चलकरी कोलियरी में पीओ रहे आरडी राय डब्ल़्यूसीएल के सीएमडी बने थे.

कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना में मैनेजर रहे गोपाल सिंह बाद में रिकार्ड 11 साल तक सीसीएल के सीएमडी तथा कोल इंडिया के प्रभारी चेयरमैन रहे. कथारा एरिया के जीएम रहे जेडी राय बाद में सीसीएल सीएमडी व बीसीसीएल के डीटी बने. इसी एरिया के जीएम रहे एसपी वर्मा सीसीएल में डीटी बने. इसके बाद नैवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएलसी) के चेयरमैन बने.

ढोरी एरिया में भी पदस्थापित जीएम स्तर के कई अधिकारी कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई के सीएमडी बने. ढोरी एरिया के जीएम रहे बीआर रेड्डी एसइसीएल के सीएमडी बने. ढोरी एरिया की ही कल्याणी परियोजना में मैनेजर रहे निलेंदू कुमार सिंह फिलहाल सीसीएल के सीएमडी हैं. ढोरी एरिया के जीएम रहे बीपी सिंह व एनके सिंह डीटी बने थे. ढोरी एरिया के जीएम रहे मनोज कुमार अग्रवाल का चयन कुछ दिनों पहले बीसीसीएल के सीएमडी पद पर हुआ है.

झारखंड ने दिया कोल इंडिया को सीएमडी व चेयरमैन

झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत गोविंदपुर के रहने वाले आरपी रिटोलिया तथा आरके साहा सीसीएल के सीएमडी बने थे. इसके अलावा गोड्डा के अनिल कुमार झा एनसीएल के सीएमडी के बाद कोल इंडिया के चेयरमैन बने. झारखंड के ही प्रमोद कुमार अग्रवाल कोल इंडिया के चेयरमैन बने.

बिहार के भी कई अधिकारी उच्च पदों पर पहुंचे

बिहार के एसके चौधरी, शशि कुमार और एनसी झा कोल इंडिया के चेयरमैन बने. वहीं जेडी राय, एमए उबैद्य, आरडी राय, जेपी शर्मा, गोपाल सिंह सीसीएल के सीएमडी बने. सीसीएल के पहले एनसीडीसी के समय राजेंद्र सिंह रणछोड भी सीएमडी के पद पर थे. पीआर सिन्हा बीसीसीएल के सीएमडी हुए. बिहार के ही यू कुमार व बीके सिन्हा एससीसीएल के सीएमडी बने. एमएन झा (बिहार) सीएमपीडीआइ के सीएमडी रहे हैं.

द़ भारत और प. बंगाल के भी कई अधिकारी बने चेयरमैन व सीएमडी

दक्षिण भारत के नरसिंहा राव, एमपी नारायण, पीएम प्रसाद कोल इंडिया के चेयरमैन बने. वहीं बी वीरा रेड्डी कोल इंडिया के डीटी व बी साई राम सीसीएल के डीटी (पीएंडपी) व एनसीएल के सीएमडी बने. प. बंगाल के पार्थो सारथी भट्टाचार्य, पीके सेन गुप्ता व एस भट्टाचार्य कोल इंडिया के चेयरमैन तथा पीके लहरी, समीरन दत्ता सीएमडी बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola