Bokaro News : मनुष्य को फिर से अपनानी होगी देवसंस्कृति

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : मनुष्य को फिर से अपनानी होगी देवसंस्कृति

Bokaro News : नावाडीह के घुजूडीह में तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

विज्ञापन

Bokaro News : नावाडीह. प्रखंड के सहरिया पंचायत के घुजूडीह में चल रहे तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे व अंतिम दिन शुक्रवार को दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया. महायज्ञ की पूर्णाहुति से पूर्व यहां गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सह रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, पूर्व प्रमुख मोहन महतो,सांसद प्रतिनिधि सोनू चोधरी आदि ने पहुंच कर माथा टेका तथा आशीर्वाद लिया. इस दौरान शांतिकुंज से आये प्रतिनिधि ने धर्म, कर्म यज्ञ एवं संस्कार के अलावा महाकाल के प्रज्ञा अवतार पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि एक रावण का संहार के लिए राम का अवतरण हुआ, एक कंस के लिए कृष्ण को अवतार लेना पड़ा, लेकिन कलियुग में सभी दानव दुर्बुद्धि कुविचार के रूप में हर घर में आकर कोहराम मचा रहे हैं. भाई-भाई में नहीं बन रहा है. आदमी दूसरे को कष्ट देकर खुश हो रहा है. छोटी-छोटी बातों को लेकर हिंसा हो जा रही है. इसलिए अब इन आसुरों के लिए सद्बुद्धि की देवी गायत्री मंत्र का जप कर विचार क्रांति अभियान से जुड़ कर सद्बुद्धि से दुर्बुद्धी रूपी राक्षस का संहार करना होगा. मनुष्य को फिर से देवसंस्कृति अपनानी होगी. पुंसवन संस्कार के बगैर अभिमन्यु, भरत, शिवाजी, जैसा पुत्र असंभव है. राम चाहिए तो कौशलया जैसी मां बनना होगा. मौके पर पूर्व मुखिया लालजी महतो, सुमित्रा देवी, रत्ना देवी, गणेश महतो, जागेश्वर महतो, रोहित महतो, रंजीत महतो, शारदा देवी, आशा देवी, प्रेमचंद महतो, वंशी कर्मकार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola