Bokaro News : नम आंखों से दी गयी मां दुर्गा को विदाई

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 07 Apr 2025 10:58 PM

विज्ञापन

Bokaro News : सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा संपन्न हुई़ फुसरो में अधिकतर जगह स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन दामाेदर नदी में किया गया.

विज्ञापन

फुसरो. सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा संपन्न हुई़ फुसरो में अधिकतर जगह स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन दामाेदर नदी में किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और भक्ति गीतों पर झुमे. इधर, महावीर मंदिर भूतबंगला रामनवमी पूजा समिति की ओर से निकाली गयी झांकी में शामिल प्रतिमाओं का विसर्जन भी धूमधाम से किया. विसर्जन जुलूस मेन रोड फुसरो, फुसरो बाजार, नया रोड फुसरो होते हुए हिंदुस्तान पुल के पास दामोदर नदी पहुंचा. पूजा व आरती कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान, जय मां दुर्गा आदि के जयकारे लगाये. मौके पर भरत कुमार वर्मा, रामकपिश वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, रोहित कुमार वर्मा, रूपेश वर्मा, रवि शंकर बैसाखियार, शनि बरनवाल, वीरू रजक, बिरन पाल, विक्की यादव, रिषू कुमार आदि मौजूद थे. पेटरवार प्रखंड के पिछरी स्थित श्री श्री सार्वजनिक बासंती दुर्गा मंदिर में पूजा के बाद नवपत्रिका व कलश का विसर्जन हथिया पत्थर के पास दामोदर नदी में किया गया. आचार्य महादेव बनर्जी, रासबिहारी आचार्या, नरेश पांडेय, पुजारी पवन पाठक ने विधि-विधान कराये. पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में भंडारे का आयोजन किया जायेगा और शाम में झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाल कर प्रतिमाओं का विसर्जन दामोदर नदी में किया जायेगा.

बोकारो थर्मल.

बोकारो थर्मल स्थित संकट मोचन मंदिर प्रांगण में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन को अगले वर्ष आने की कामना और नम आंखों के साथ स्थानीय कोनार नदी में किया गया. इससे पूर्व महिलाओं ने सिंदूर खेला किया. इसके बाद विसर्जन जुलूस निकला. इसमें प्राण गोपाल सेन, प्रदीप प्रसाद, श्रवण सिंह, भरत यादव, ए गणपति, आनंद यादव, बैद्यनाथ प्रसाद, श्रीभगवान यादव, राजकुमार सिंह, खोखन गुहा, भोला साव, विद्युत विश्वास, भूपेन कुमार, परमात्मा दीक्षित, विश्वनाथ यादव, ए कार्तिक, जसपाल सिंह, महादेव राम सहित कई लोग शामिल थे. प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान स्थानीय पुलिस की भी तैनाती रही.

ललपनिया.

गोमिया प्रखंड के खुदगडा में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन महतो अहरा में किया गया. इससे पहले गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाल कर क्षेत्र का भ्रमण किया गया. मौके पर मुखिया तारामणि भोग्ता, पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, केदारनाथ स्वर्णकार, सुरेश शर्मा, नकुल यादव, पुरुषोत्तम दास बर्मन, सुभाष प्रजापति, संजय स्वर्णकार समेत अन्य ग्रामीण थे.

कथारा और चंद्रपुरा में भी प्रतिमाएं विसर्जित

कथारा.

कथारा क्षेत्र में भी प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाल कर किया गया. कथारा में पूजा समिति द्वारा निकाला गया जुलूस गायत्री ज्ञान मंदिर, कथारा मुख्य चौक, एक नंबर कॉलोनी होते हुए बोकारो थर्मल पुल स्थित कोनार नदी तट पहुंचा और प्रतिमाएं विसर्जित की गयीं. मौके पर पूजा समिति के राजेश शर्मा, दशरथ महतो, आशीष चक्रवर्ती, राहुल शर्मा, तुलसी, रामेश्वर चौधरी, मंटू यादव, राजेश यादव, मोहन यादव, रामेश्वर कुमार मंडल, धनेश्वर यादव, ललन सिन्हा, उपेन्द्र सिन्हा आदि उपस्थित थे.

चंद्रपुरा.

चंद्रपुरा के हिंदू मिलन मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार की शाम को दामोदर नदी में किया गया. मौके पर सुनील राय, भौलेन महतो, एम घोष, संजीव झा, गणेश चंद्र गांगुली, कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola