Bokaro News : भगवान बुद्ध की जयंती मनायी गयी

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बैदकारो पश्चिमी पंचायत के जयनगर बस डिपो में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से भगवान बुद्ध की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

फुसरो, बैदकारो पश्चिमी पंचायत के जयनगर बस डिपो में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से भगवान बुद्ध की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास व संचालन जिला उपाध्यक्ष ललन राम ने किया. लोगों ने बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया व कैंडल जलाया. त्रिशरण का पाठ किया व उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. जिलाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व को अहिंसा और शांति का मार्ग बताया है. इस दौरान बुद्धम शरणम् गच्छामि, संघम शरणम् गच्छामि और बौद्ध धम्म की क्या पहचान, मानव-मानव एक समान आदि नारे लगे. मौके पर फूलचंद रविदास, मनोज पासवान, डॉ भरत महतो, नकुल रविदास, मनोज शर्मा, संजू किंडर, रंजीत कौल, चंदेश्वर महतो, राजेंद्र रविदास, कपिल रविदास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola