Bokaro News : हड़ताल पर रहे लोडिंग मजदूर, बंद रहे लोकल सेल
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 07 May 2026 11:53 PM
Bokaro News : लोडरों ने प्रबंधन की नीतियों का किया विरोधBokaro News : लोडरों ने प्रबंधन की नीतियों का किया विरोध
Bokaro News : सीसीएल ढोरी एवं बीएंडके एरिया की परियोजनाओं में लोकल सेल कमेटी से जुड़े लोडिंग मजदूर और ट्रक ऑनर गुरुवार को प्रबंधन की नीतियों के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रहे. इसके कारण ढोरी क्षेत्र में एएडीओसीएम, एसडीओसीएम व कारो परियोजना में लोकल सेल पूर्णत: बंद रहा. बाद में मजदूरों ने प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा. कहा कि मांगों पर एक सप्ताह के अंदर पहल नहीं की गयी, तो सभी प्रक्षेत्र का चक्का जाम किया जायेगा. मजदूरों की मांगों में सेल मजदूरों को समुचित काम, कोयला डीओ का वैलिडिटी बढ़ाने, आरओएम कोयले में पत्थर की छंटाई के लिए मजदूर लगाने आदि शामिल है. मजदूरों ने लोकल सेल में ट्रकों को समुचित कोयला नहीं मिलने के कारण मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है. आरओएम कोयला लोडिंग में मजदूर नहीं लगाने के कारण मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं. अमलो में आंदोलन में राजन साव, विनय दुबे, संतोष सिंह, दिलीप कुमार, मैगी महतो, संतु ठाकुर, वीरेंद्र साव, बैकुंठ सिंह, पवन सिंह, कारो में दीपक सिंह, अरुण सिंह, टिपू महतो, पंकज सिंह, मोनू सिंह, मनोज सिंह, मल्लू महतो, डबलू महतो, दुर्गा महतो, पति महतो, खकपत महतो, पप्पू महतो, दिनेश महतो, विक्की सिंह, डबलू सिंह, पल्लू कुमार, कुणाल सिंह, राजू सिंह, मंजीश सिंह, रवि कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










