Bokaro News : वैश्य मोर्चा ने सम्मेलन को लेकर जारी की प्रभारियों की सूची

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : 14 मई को रामगढ़ में होने वाले झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर प्रभारियों की घोषणा की गयी है.

विज्ञापन

ललपनिया. 14 मई को रामगढ़ में होने वाले झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर प्रभारियों की घोषणा की गयी है. केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी जानकारी दी. इसके अनुसार कार्यकारी अध्यक्ष मोहन साव (गोमिया), वरीय उपाध्यक्ष ढ़लन साव (बड़कागांव), डॉ माधवचंद्र मंडल (गोविंदपुर), मुख्य प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार (गोला), केंद्रीय महासचिव रामाशंकर राजन (हेसालौंग), आदित्य नारायण (बलकुदरा), केंद्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र साहु (टंडवा), आरडी साहु (ललपनिया), रामगढ़ जिलाध्यक्ष बसंत प्रसाद साहु (कुजू), जिला संयोजक प्रकाश प्रजापति (धनबाद), केंद्रीय सदस्य नंदकिशोर भगत (दुलमी), मुकेशलाल सिंदूरिया (भुरकुंडा) एवं प्रमोद गुप्ता (रामगढ़) को प्रभारी बनाया गया है. 19 मई को देवघर में होने वाले संथाल परगना प्रमंडल कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, महासचिव गजेंद्र केशरी, केंद्रीय महासचिव विष्णु मंडल (घोरमारा), जिलाध्यक्ष राजकुमार बर्णवाल (देवघर), केंद्रीय सदस्य रामलाल मंडल, संगठन सचिव जयकांत मंडल (सोनारायठाड़ी), केंद्रीय सचिव ध्रुव साह, कपिलदेव मंडल एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र मंडल (देवघर) को प्रभारी बनाया गया है. 25 मई को रांची में होने वाले दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु (कांके), वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार साहु (अरगोड़ा), उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता (ओरमांझी), उपेन्द्र प्रसाद (बिजूपाड़ा), केंद्रीय महासचिव दिलीप प्रसाद (धुर्वा), संगठन महासचिव जगदीश साहु (लोहरदगा), केंद्रीय सचिव गुड्डू साहा (पंडरा), संगठन सचिव लगनू साहु (बुड़मू), जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहु (ओरमांझी), महानगर अध्यक्ष कपिल प्रसाद साहु (रांची), जिला प्रभारी राजन चौधरी (खूंटी), महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणू देवी (रांची) एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु को प्रभारी बनाया गया है. केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने सभी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर बैठक करके सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधियों की सूची बनाना शुरू कर दें और मुद्दों का प्रचार-प्रसार करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola