23 को जैनामोड़ में चुनावी सभा काे संबोधित करेंगी कल्पना सोरेन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 12:11 AM
जैनामोड़ में इंडी गठबंधन कार्यालय में झामुमो की बैठक
जैनामोड़. जैनामोड़ में इंडी गठबंधन कार्यालय में सोमवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बताया गया कि प्रखंड के खुंटरी पंचायत के महल्लनटांड़ मैदान में गुरुवार (23 मई) को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. इसको लेकर गठबंधन के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी की गयी. बैठक में मुख्य रूप से मौजूद वरिष्ठ झामुमो नेता किष्टो भगत ने कहा कि गिरिडीह झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष मे इस चुनावी सभा का आयोजन किया गया है. इसमें मंत्री बेबी देवी भी मौजूद रहेगी. वहीं प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी ने चुनावी सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मौके पर अजय किस्कू, आजाद अंसारी, अंबिका देवी, त्रिलोचन मरांडी, अतुल रजवार, शंकर मरांडी, कार्तिक मांझी, रवींद्र हांसदा, राजा राम सोरेन, लाल मोहन मरांडी, बाबूलाल हांसदा, तुलसी मरांडी, बिहारी सोरेन, प्रेम पंडित, जयंत प्रकाश आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










