Bokaro News : झामुमो ने भाजपा पर साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : झामुमो ने भाजपा पर साधा निशाना

Bokaro News : झामुमो जिला समिति की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा गया.

विज्ञापन

झामुमो जिला समिति की ओर से शुक्रवार को बोकारो परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हुई मासूम की हत्या पर भाजपा को जमकर घेरा. जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि 13 वर्षीय बच्ची की नृशंस हत्या का मुख्य आरोपी भीम राम भाजपा का बूथ अध्यक्ष और एससी-एसटी प्रकोष्ठ का सक्रिय सदस्य है. जिस घटना को भाजपा ने सांप्रदायिक रंग देकर राज्य में अशांति फैलाने और झारखंड बंद की साजिश रची, उसका सूत्रधार उनका अपना ही नेता निकला.

जांच को भटकाने का आरोप

बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि आरोपी की तस्वीरें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ वायरल हैं. क्या भाजपा नेताओं के इशारे पर ही जांच को भटकाने और नफरत फैलाने का खेल खेला जा रहा था? पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है. क्या भाजपा अब जनता को गुमराह करने के लिए माफी मांगेगी? क्या झारखंड बंद वापस लेगी? भाजपा का चरित्र नफरत फैलाओ और सत्ता पाओ का रहा है.

प्रेस वार्ता में केंद्रीय सदस्य जयनारायण महतो, विजय रजवार, फैयाज आलम, आलोक सिंह, नैयर जमाल, राकेश सिन्हा, उदय कुंभकार, आजाद अंसारी, रणधीर रजक, भागीरथ शर्मा, पंकज मरांडी, अकबर अंसारी, रामदयाल सिंह, सुभाष महतो, प्रमोद तापड़िया, धर्मवीर गुप्ता, मोतीलाल मांझी, संजय मुर्मू, संजय रजवार, पूरन महतो, पिंटू राजा, शमीम अंसारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola