डुमरी विधानसभा उपचुनाव में महिला उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने उतरी आधी आबादी का ऐसा था उत्साह

डुमरी विधानसभा उपचुनाव के दौरान महिला वोटर्स का उत्साह देखते ही बन रहा है. दो प्रमुख उम्मीदवार महिला हैं. इनके भाग्य का फैसला करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं घरों से निकलीं. उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. तस्वीरों में देखें महिला वोटर्स की चहलपहल.

डुमरी विधानसभा उपचुनाव में महिला मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. महिलाएं घरों से समूह में निकल रहीं हैं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहीं हैं. सुबह सात बजे डुमरी विधासभा क्षेत्र के 372 बूथ पर वोटिंग शुरू हुई. महिलाओं की सहूलियत के लिए पिंक बूथ और सखी बूथ भी बनाए गए हैं, जहां महिलाएं वोटिंग करने के लिए पहुंच रहीं हैं.

डुमरी विधानसभा क्षेत्र गिरिडीह और बोकारो जिले में आता है. इसलिए दोनों जिलों के लोग अपने-अपने मतदान केंद्र पर वोट करने पहुंच रहे हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच 5 सितंबर (मंगलवार) की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ. मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा. सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को जगह-जगह पर तैनात किया गया है.

बड़ी संख्या में महिलाएं वोटिंग के लिए आगे आ रहीं हैं. अपना मत डालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर बने वोटर सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचवा रहीं हैं. फोटो खिंचवाने के बाद इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी कर रहीं हैं. कुछ महिलाएं दोस्तों के साथ वोटिंग के लिए निकल रहीं हैं, तो कुछ अपने परिवार के सदस्यों के साथ जा रहीं हैं.

मुस्लिम महिलाओं में भी मतदान के प्रति उत्साह देखा जा रहा है. महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों के साथ भी बूथ पर आ रहीं हैं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहीं हैं. उनकी मदद के लिए बीएलओ को तैनात किया गया है, ताकि महिला वोटरों को मतदान करने में कोई दिक्कत न हो.

डुमरी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता और हेमंत सोरेन कैबिनेट में मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी आईएनडीआईए (झामुमो-कांग्रेस-राजद का गठबंधन) की उम्मीदवार हैं, जबकि आजसू नेता यशोदा देवी को एनडीए (आजसू-बीजेपी गठबंधन) ने अपना उम्मीदवार बनाया है. बेबी देवी दिवंगत झामुमो नेता जगरनाथ महतो की पत्नी हैं.

बेबी देवी के पक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा उनकी कैबिनेट के मंत्रियों, कांग्रेस और राजद के नेताओं और विधायकों ने जोरदार प्रचार किया था. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सूबे के सीएम हेमंत सोरेन ने बेबी देवी और अपनी कैबिनेट के अन्य मंत्रियों के साथ 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था.

डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग के दौरान ही दोनों प्रमुख उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत के दावे कर दिए हैं. बेबी देवी ने कहा है कि जनता जीत सुनिश्चित करेगी, तो यशोदा देवी ने कहा कि उनकी जीत पक्की है. उन्हें वोटर्स का समर्थन प्राप्त है. क्षेत्र के विकास के लिए डुमरी की जनता उनके पक्ष में मतदान करेगी.
Also Read: झारखंड : डुमरी उपचुनाव में बोकारो के मतदान केंद्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, देखें PHOTOSप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




