BOKARO NEWS : ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी

????????????
BOKARO NEWS : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी सेंट्रल मार्केट में गोल्ड हाउस ज्वेलरी दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर लगभग चार लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली.
बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी सेंट्रल मार्केट में गोल्ड हाउस ज्वेलरी दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर लगभग चार लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. घटना शनिवार रात की है. दुकानदार दीपू कुमार बर्मन ने बताया कि रविवार की सुबह कथारा स्थित अपने आवास से दुकान खोलने पहुंचा तो चोरी का पता चला. शटर खोला तो देखा कि बाये साइड की गली की तरफ दीवार में सेंधमारी की गयी है और सारा सामान बिखरा पड़ा है. चोर दुकान की आलमारी का ताला तोड़ कर साढ़े चार किलो चांदी और 10-15 ग्राम सोने के जेवरात ले गये हैं. श्री बर्मन की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और जांच-पड़ताल की. मार्केट में नहीं है सुरक्षा गार्ड या पहरेदार : बोकारो थर्मल के सेंट्रल मार्केट में लगभग एक सौ छोटी–बड़ी दुकानें हैं. लेकिन दुकानदारों या मार्केट कमेटी द्वारा पहरेदार या गार्ड की व्यवस्था नहीं की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










