ePaper

जनता मजदूर संघ ने कुरपनिया में की सभा

Updated at : 23 May 2024 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
जनता मजदूर संघ ने कुरपनिया में की सभा

जनता मजदूर संघ ने कुरपनिया में की सभा

विज्ञापन

गांधीनगर. जनता मजदूर संघ की ओर से कुरपनिया स्थित भाजपा नेता रामचंद्र सिंह के आवासीय कार्यालय परिसर में सभा का आयोजन किया गया. गिरिडीह सीट से एनडीए प्रत्याशी को पुन: रिकाॅर्ड मतों से जीताने का संकल्प लिया गया. यूनियन के जोनल एवं क्षेत्रीय सचिव टीनू सिंह ने कहा कि यूनियन मजदूरों और विस्थापितों के हित में लगातार संघर्ष कर रही है. चतरा के पूर्व भाजपा सांसद एवं गिरिडीह लोकसभा प्रभारी सुनील सिंह ने कहा कि खनन क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए मोदी सरकार ने डीएमएफटी फंड बनाया. यूसीसी देश हित में है और यह पूरे देश में लागू होगा. रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि निवर्तमान सांसद श्री चौधरी क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हैं. उन्हें दूसरी बार मौका दें.

पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, आजसू के केंद्रीय सचिव बुच्चू सिंह ,संतोष महतो, यूनियन के ढोरी एरिया सचिव विकास सिंह, शंकर सिंह, कुरपनियां मुखिया कविता सिंह ने भी संबोधित किया. संचालन यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष खुर्शीद अख्तर ने किया. मौके पर रामचंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव, सरवन सिंह, आजसू जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष रमा देवी, गोला प्रखंड प्रमुख गीता देवी, शक्ति प्रसाद महतो, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा महतो, महादेव महतो, विनोद महतो, वीरू हरि, आनंद सिंह, शेखर सिंह, राम पुकार राम, शिबू डे, पप्पू साव, शेखर सिन्हा, मनोज प्रताप सिंह, पंसस नारायण महतो, राजन चंद्रवंशी, विनोद कुमार, सत्येंद्र सिंह, माइनाक मुखर्जी, दीपू बरनवाल, मो सलीम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola