जमशेदपुर व बोकारो की टीम सेमीफाइनल में

जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 टी - 20 क्रिकेट टूर्नामेंट
बोकारो. बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोमवार को जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 टी – 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दो लीग मैच खेले गए. सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में जमशेदपुर की टीम ने खूंटी क टीम को 10 विकेट से पराजित कर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए खूंटी की टीम ने 14 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 35 रनों का स्कोर बनाया. टीम की कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं पहुंच पाया. गेंदबाजी में जमशेदपुर की ओर से प्राची प्रधान ने सात रन देखकर चार विकेट लिए. जबकि इशिका दीपक एवं सुरभि कुमारी को दो-दो सफलता मिली. जवाबी पारी खेलते हुए जमशेदपुर की टीम ने जीत के लिए जरूरी 39 रन चार ओवर में बिना कोई विकेट खोए बना लिए. टीम की ओर से सुरभि कुमारी ने नाबाद 19 एवं आन्या वर्मा ने नाबाद 9 रन बनाए. मैच में धारदार गेंदबाजी के लिए जमशेदपुर की प्राची प्रधान को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ निशिकांत मोहंती ने दिए. वहीं बोकारो बनाम हजारीबाग का मैच वर्षा के कारण रद्द हो गया एवं दोनों ही टीम को दो-दो अंक मिले. अंक तालिका में बोकारो की टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल में नौ मई को पहले सेमीफाइनल में बोकारो का मुकाबला देवघर से एवं दूसरे सेमी फाइनल मैच में जमशेदपुर का मुकाबला रांची के साथ बोकारो में खेला जाएगा. जबकि फाइनल मैच 10 मई को बोकारो में हीं खेला जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




