झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय का शिलान्यास कर बोले शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, शिक्षा का हब बनेगा डुमरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2022 5:14 AM
Jharkhand News : झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा में झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय का शिलान्यास बुधवार को राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेतरहाट की तरह डुमरी विधानसभा क्षेत्र में विद्यालय बनायेंगे.
Jharkhand News : झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा में झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय का शिलान्यास बुधवार को राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेतरहाट की तरह डुमरी विधानसभा क्षेत्र में विद्यालय बनायेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य आने वाले समय में होगा़
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि तारानारी में संस्कृत विद्यालय और लहिया में पिछड़ा आवासीय विद्यालय बनेगा़ डुमरी विधानसभा क्षेत्र शिक्षा का हब बनेगा़ मैं जब भी आपके पास आऊंगा, कुछ लेकर आऊंगा़ युवकों से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना का फायदा उठाएं. बेकार घुमने से अच्छा है रोजगार या कृषि का काम करें. मंत्री ने आवासीय विद्यालय के लिए जमीन देने वाले स्व़ बोधी महतो व उनके परिवार वालों का धन्यवाद भी दिया.
मंत्री श्री महतो ने कहा कि केंद्र सरकार ने खाद्य सामग्रियों पर जीएसटी लगाया. अब ट्रेन में एक साल बच्चे का भी टिकट लगेगा. चीख-चीख कर गरीबों की सरकार कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखा दिया कि वे सिर्फ गरीबों का अहित ही करेंगें. झारखंड सरकार ने गरीबों के लिए 100 यूनिट बिजली फ्री की है़ धनबाद और चंद्रपुरा के बीच सिर्फ डीसी ट्रेन नहीं चल सकती, क्योंकि वह गरीबों की ट्रेन है. आग का बहाना बना कर इस ट्रेन को नहीं चलाया जा रहा, जबकि अन्य सभी ट्रेनें इस रूट में चल सकती है़ कार्यक्रम में डीडीसी कृति श्री, प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन, बीडीओ रेणु बाला, सीओ संदीप कुमार मधेशिया, झामुमो नेता मदन मोहन अग्रवाल, नर्रा मुखिया निरंजन महतो, सुरेश महतो, हेमनारायण महतो, सुभाष महतो, बालमुकुंद महतो, चेतलाल महतो, मो़ समीद, लोकेश्वर महतो, जयलाल महतो आदि उपस्थित थे़
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










