Bokaro News : आइएनएस तारागिरी में लगा है बीएसएल का स्टील

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : आइएनएस तारागिरी में लगा है बीएसएल का स्टील

Bokaro News : नौसेना में शामिल युद्धपोत आइएनएस तारागिरी में बीएसएल का भी स्टील लगा है.

विज्ञापन

तीन अप्रैल को नौसेना में शामिल किये गये युद्धपोत आइएनएस तारागिरी में सेल द्वारा आपूर्ति किये गये लगभग 4,000 टन विशेष ग्रेड के स्टील प्लेटों का उपयोग किया गया है. इसका उत्पादन बोकारो, भिलाई व राउरकेला स्थित एकीकृत इस्पात संयंत्रों में किया गया है. इस युद्धपोत का निर्माण मंझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है. सेल ने इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण नौसैनिक प्लेटफार्मों के लिए स्पेशल स्टील की आपूर्ति की है, जिसमें आइएनएस विक्रांत, आइएनएस नीलगिरी, हिमगिरि व आइएनएस उदयगिरि शामिल हैं.

ब्लास्ट फर्नेस विभाग में सुझाव मेला का आयोजन

बीएसएल के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में शनिवार को सुझाव मेला का आयोजन किया गया. उद्घाटन महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्याम सुंदर व महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) जे जोदार ने किया. विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने लागत कम करने, परिचालन दक्षता बढ़ाने और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने को लेकर कई सुझाव दिये. धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस-ऑपरेशन्स) धनंजय कुमार ने किया. मौके पर महाप्रबंधक (आइइडी) धीरज चौधरी, महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस-विद्युत) विनय कुमार, महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस-ऑपरेशन्स) अशोक राय, महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस-ऑपरेशन्स) एसके महंत व उप महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस-यांत्रिकी) आरएन साहू उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola