कथारा में युवक से मारपीट कर पैसे की लूट, घायल

कथारा ओपी क्षेत्र अंतर्गत झिरकी निवासी मुर्शीद अली (36) पिता रोशन अली ने गांव के ही चार-पांच लोगों पर मारपीट कर पैसा छीनने का आरोप लगाया है.
कथारा. कथारा ओपी क्षेत्र अंतर्गत झिरकी निवासी मुर्शीद अली (36) पिता रोशन अली ने गांव के ही चार-पांच लोगों पर मारपीट कर पैसा छीनने का आरोप लगाया है. मुर्शीद ने रविवार को ओपी में लिखित शिकायत दर्ज करायी. उसने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह लगभग नौ बजे उसके पड़ोस में रहने वाले सुजाहिद अंसारी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. उसने देख लेने की धमकी दी. इसके बाद वह घर से कथारा मोड़ जाने के लिए निकला. रास्ते में बांध बस्ती तालाब के पास पीछे से चार-पांच व्यक्ति चारपहिया वाहन से आये और उसे रोक लिये. गांव के दो व्यक्ति अजमल अंसारी व अफजल अंसारी उसके साथ मारपीट करने लगे. यही नहीं, लेबर पेमेंट के एक लाख चालीस हजार रुपये उससे राशि लूट लिया. जब कुछ लोग बचाव के लिए आये, तब आरोपी भाग निकले. मुर्शीद थाना पहुंचा और शिकायत करने के बाद कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुआ. ओपी प्रभारी जितेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत की गयी है. पुलिस जांच कर रही है दोषी पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




