Bokaro News : चास में नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 11 May 2026 12:07 AM

विज्ञापन

Bokaro News : चास की कृष्णापुरी कॉलोनी में नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ.

विज्ञापन

चास नगर निगम क्षेत्र की कृष्णापुरी कॉलोनी में नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. श्रद्धालु कलशों में दामोदर नदी में जल भर कर मंडप पहुंचे. इसके बाद कई विधि-विधान हुए. इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया. आयोजक समिति के सदस्यों ने कहा कि ऋषिकेष से आये बालव्यास विनोदानंद ठाकुर जी महाराज नौ दिनों तक राम कथा सुनायेंगे. प्रत्येक दिन कथा की समाप्ति के बाद आरती और प्रसाद वितरण होगा. कलश यात्रा में प्रधान यजमान उमेश पांडेय, राहुल पांडेय, रमेश पांडेय, राजन पांडेय,अमन पांडेय, नीपू पांडेय, अरविंद पांडेय, पूर्व उपमहापौर अविनाश कुमार, वार्ड पार्षद संजू देवी, अरविंद राय, बिटेन पांडेय, उमाशंकर आदि शामिल थे.

सत्य, धर्म और मर्यादा का मार्ग दिखाती है राम कथा : विनोदानंद ठाकुर

राम कथा के पहले दिन बालव्यास विनोदानंद ठाकुर जी महाराज ने कहा कि वाल्मीकि जी ने 24,000 श्लोकों में राम कथा रची है. माना जाता है कलियुग में वही वाल्मीकि जी तुलसीदास बन कर आये और आम भाषा में रामचरितमानस लिखी. राम कथा सुनने से मोह खत्म होता है. ज्ञान की प्राप्ति होती है. संसार के सारे भय नष्ट हो जाते है और मनुष्य सहज ही भवसागर पार कर जाता है. स्वयं भोलेनाथ भी राम कथा सुनने के लिए व्याकुल रहते हैं. राम कथा सत्य, धर्म और मर्यादा का मार्ग दिखाती है. यह केवल एक कहानी नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक व्यवहार संहिता है.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola