पति छुट्टी लेकर नहीं आया तो पत्नी ने लगा ली फांसी

पति छुट्टी लेकर नहीं आया तो पत्नी ने लगा ली फांसी
बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल निशन हाट खटाल की एक 22 वर्षीया महिला ने सोमवार की रात को घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. लोगों ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी. पति बाहर काम करने गया हुआ है. महिला उसे घर आने को कहती थी तो वह छुट्टी नहीं मिलने की बात कहता था. सोमवार को भी उसने पत्नी से वादा किया था कि घर आ रहा है. सोमवार को व्रत करने के बाद महिला ने पहाड़ी मंदिर में जाकर पूजा की. रात में उसने पति से बात की ताे पता चला कि छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह घर नहीं आ रहा है. इसके बाद महिला ने फांसी लगा ली. उस समय बिजली कटी हुई थी. बिजली आयी तो उसकी ननद ने उसे फंदे में झुलता पाया. मंगलवार को मृतका के मायके वाले और उसका पति पहुंचे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




