Bokaro News : रैली में शामिल होने फुसरो से रांची गये सैकड़ों कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : कांग्रेस पार्टी द्वारा रांची में आयोजित संविधान बचाओ महारैली में भाग लेने के लिए फुसरो से सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए.

विज्ञापन

फुसरो, कांग्रेस पार्टी द्वारा रांची में मंगलवार को आयोजित संविधान बचाओ महारैली में भाग लेने के लिए फुसरो नगर क्षेत्र से सैकड़ों महिला कार्यकर्ता डॉ उषा सिंह व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अजंता समद के नेतृत्व में रवाना हुईं. उन्होंने कहा कि यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन है. इस रैली के माध्यम से झारखंड की भूमि से देश भर में संदेश जायेगा कि कांग्रेस पार्टी संविधान को खतरे में पड़ने नहीं देगी. भाजपा के कारण संविधान पर खतरा आ गया है. साथ ही कहा कि बेरमो क्षेत्र में भी भ्रष्टाचार चरम पर है, जिस पर अंकुश लगाने पर विचार- विमर्श होगा. अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी जायेगी. जरूरत पड़ी तो कांग्रेस पार्टी व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन करेगी. मौके पर गुड़िया देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, ममता देवी, संगीता देवी, फुलवा देवी, बुधनी देवी, रेशमी देवी, दशमी देवी, सुभद्रा देवी, खुशबू कुमारी, प्रज्ञा देवी, सुगंधी देवी, रीना देवी, तारा देवी, शोभा देवी, नगीना देवी, फूलमती देवी आदि मौजूद थीं. इधर, कांग्रेस के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए रवाना हुए. सुबह हिंदुस्तान पुल फुसरो के समीप सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे. इसके पश्चात रांची रवाना हुए. इसमें परवेज अख्तर, मो रफीक, मो रईस आलम, सनत, जसीम राजा, ललन रवानी, प्रदीप महतो, मो नसीम, संतोष सिंह, युसूफ, मुन्ना सिंह, सुनील सिंह, मोहन, मुन्ना आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola