Bokaro News : साहित्य में राष्ट्रीय चेतना के साथ ही मानवीय संवेदना का होना जरूरी : मनीष अरविंद

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो में मिथिला सांस्कृतिक परिषद व साहित्यलोक का साहित्यिक समारोह

विज्ञापन

Bokaro News : मिथिला सांस्कृतिक परिषद व साहित्यलोक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार के विद्यापति सभागार में साहित्यिक समारोह हुआ. समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार विजय शंकर मल्लिक ‘सुधापति”” की तीन मैथिली पुस्तकों ””””कौटिल्यक अर्थशास्त्र”””” (संक्षिप्त स्वरूप मैथिली पद्य में), ””””आचार्य चाणक्यक अवदान”””” (कथा नीति सूत्र) व ””””प्रहरी पुरुष”””” (संक्षिप्त स्वरूप मैथिली पद्य में) का लोकार्पण किया गया. समारोह का उद्घाटन रांची से पधारे मुख्य अतिथि भारतीय वन सेवा के अवकाश प्राप्त वरिष्ठ अधिकारी व साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार कुमार मनीष अरविंद, विशिष्ट अतिथि हजारीबाग से आये वरिष्ठ साहित्यकार हितनाथ झा, बोकारो के वरिष्ठ साहित्यकार बुद्धिनाथ झा, विजय शंकर मल्लिक ””””सुधापति””””, मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष जेपी चौधरी, महासचिव नीरज चौधरी, परिषद निदेशक मंडल के संयोजक राजेन्द्र कुमार, सदस्य अविनाश कुमार झा, परिषद के सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक अरुण पाठक, साहित्यलोक के संयोजक अमन कुमार झा ने महाकवि विद्यापति की प्रतिमा व माता सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्वलित कर किया. जय जय भैरवि असुर भयाउनि…माधव कते तोर करब बड़ाई…: शुरुआत अक्षिता पाठक ने महाकवि विद्यापति रचित भगवती वंदना ”जय जय भैरवि असुर भयाउनि…” व अरुण पाठक ने महाकवि विद्यापति की रचना ”माधव कते तोर करब बड़ाई…” की सुमधुर प्रस्तुति से की. काव्य पाठ में मीनू मिश्रा ने हिंदी कविता ””””संक्षिप्त मुलाकात””””, रीना यादव ने गीत व गजल, आशुतोष ने ””ये लोग कहां फिर जायेंगे””, चंद्रकांत मिश्र ने मैथिली गीत ”मास बसंत बनल ऋतुराज”, राजीव कंठ ने मैथिली कविता ”के देखत हमरा”””” व ”मैथिल कोनो जाति नहि अछि पूर्ण समाज””””, हितनाथ झा ने ”फेसबुक पर अबिते देखिते” व ”नोर कहां नेनाक सुखयलनि?”, शैलजा झा ने पर्यावरण पर कविता, नीलम झा ने ”हमर पहचान मिथिला थिक” व ” साहित्यलोक केर बढ़ैत कदम’, कुमार मनीष अरविंद ने ”धर्मयुद्ध- धर्मयुद्ध हाथ में थमा दैत अछि शस्त्र” व बुद्धि नाथ झा ने ‘मिथिला मैथिल जय जय हो…’ सुनाकर सबकी प्रशंसा पायी.अध्यक्षता बुद्धि नाथ झा व मंच संचालन व अंत में धन्यवाद ज्ञापन अमन कुमार झा ने किया. मौके पर प्रकाश चंद्र मिश्र, किरण मिश्रा, बटोही कुमार, शंभु झा, मिहिर कुमार झा राजू, प्रदीप कुमार झा, अविनाश अवि, प्रदीप कुमार, विश्वनाथ झा, गंगेश पाठक, संतोष, सुधा मल्लिक, पूनम मल्लिक, विनोद कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola