Bokaro News : बीएसएल में एचआर कॉइल्स डिस्पैच प्रणाली सुदृढ़

Updated at : 24 Mar 2026 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल में एचआर कॉइल्स डिस्पैच प्रणाली सुदृढ़

Bokaro News : बीएसएल में कॉइल डिस्पैच यार्ड का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

बीएसएल में हॉट रोल्ड कॉइल्स के सुरक्षित व सुचारू प्रेषण को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एडिशनल कॉइल यार्ड के समीप ट्रैक संख्या–642 पर नवनिर्मित “कॉइल डिस्पैच यार्ड” का उद्घाटन निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया. इस परियोजना का निष्पादन कैपिटल रिपेयर (मैकेनिकल) विभाग द्वारा किया गया. मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल मेंटेनेंस) प्रकाश कुमार के नेतृत्व व मुख्य महाप्रबंधक (एचआरसीएफ) आरके राय व मुख्य महाप्रबंधक (ट्रैफिक) मनोज ह्यांकी के सहयोग से यह परियोजना मात्र 45 दिनों में पूर्ण की गयी. परियोजना के क्रियान्वयन का नेतृत्व सहायक महाप्रबंधक (सीआर-मैकेनिकल) वेंकटेश्वर कुमार एंड टीम द्वारा किया गया. नवनिर्मित कॉइल डिस्पैच यार्ड के संचालन से चौबीसों घंटे रेलवे वैगनों के माध्यम से एचआर कॉइल्स के सुरक्षित व त्वरित प्रेषण को सुनिश्चित किया जा सकेगा. इससे डिस्पैच प्रक्रिया में होने वाली देरी में कमी आयेगी. रेलवे को दिये जाना वाला डेमरेज शुल्क भी बचेगा. उद्घाटन के मौके पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सर्विसेज) अरविंद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

ब्लास्ट फर्नेस में सैंड पिट का उद्घाटन

बोकारो इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस–5 के समीप एक सैंड पिट का निर्माण किया गया है. इसका उद्घाटन बीएसएल निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने सोमवार को किया. मौके पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त सहित मुख्य महाप्रबंधक उपस्थित थे. यह सैंड पिट विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में टॉरपीडो लैडल को सुरक्षित रूप से खाली करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है. इससे ब्लास्ट फर्नेस के संचालन में निरंतरता, संतुलन व सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी. परियोजना के सफल क्रियान्वयन में महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) एसके महांता, महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्याम सुंदर, महाप्रबंधक (एमआरडी) राजेश कुमार व सहायक महाप्रबंधक (सीएमएम–कैपिटल रिपेयर) वेंकटेश्वर कुमार का विशेष योगदान रहा.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola