Bokaro News : दुर्घटना में हाइवा चालक की मौत, मुआवजा को लेकर आंदोलन

Updated at : 02 Mar 2025 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : दुर्घटना में हाइवा चालक की मौत, मुआवजा को लेकर आंदोलन

Bokaro News : बोकारो थर्मल के नूरीनगर स्थित डीवीसी के ऐश पौंड में छाई उठाव करने वाली कंपनी लार्डस के अंतर्गत चलने वाले हाइवा (जेएच 05 डीयू 9986) के चालक की मौत हाइवा और टेलर की टक्कर में हो गयी. मृत मनोज नायक गांधीनगर थाना अंतर्गत राइसा फाइल का रहने वाला था.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल के नूरीनगर स्थित डीवीसी के ऐश पौंड में छाई उठाव करने वाली कंपनी लार्डस के अंतर्गत चलने वाले हाइवा (जेएच 05 डीयू 9986) के चालक की मौत हाइवा और टेलर की टक्कर में हो गयी. जैनामोड़ के कोचागोड़ा के समीप शुक्रवार की शाम को दुर्घटना हुई थी. मृत 40 वर्षीय मनोज नायक गांधीनगर थाना अंतर्गत राइसा फाइल का रहने वाला था. शनिवार को की शाम को कांग्रेस नेत्री पम्मी सिंह और गोविंदपुर सी मुखिया विकास सिंह के नेतृत्व में कुरपनिया के लोगों व अन्य हाइवा चालकों ने शव ऐश पौंड में लाकर रख दिया और 50 लाख रुपया मुआवजा, मृतक के आश्रित को नौकरी तथा बच्चों की पढ़ाई का खर्च देने की मांग की. ऐश पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग का कार्य भी बंद हो गया. स्व नायक के परिवार में दो पुत्र 17 वर्षीय छोटू नायक, छह वर्षीय जय कुमार नायक, एक पुत्री 11 वर्षीय सांवली कुमारी सहित पत्नी सुमन देवी हैं. आंदोलन में गोविंदपुर ए मुखिया के प्रतिनिधि महबूब आलम, बी पंचायत के मुखिया चंद्रदेव घांसी, मंजूर आलम, भाजपा नेत्री सीमा देवी, रिजवान अहमद, सुनील महतो आदि शामिल थे. मामले को लेकर बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने कहा कि कंपनी के साथ आंदोलनकारियों की वार्ता कराने को लेकर बेरमो सीओ संजीत कुमार को बोकारो थर्मल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola