हम कोनो डरने वाला है? न कभी डरा है न डरेगा, जान से मारने की धमकी पर रांची में बोले जगरनाथ महतो

Updated at : 16 Dec 2022 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
हम कोनो डरने वाला है? न कभी डरा है न डरेगा, जान से मारने की धमकी पर रांची में बोले जगरनाथ महतो

Jagarnath Mahato Life Threat: ये सब होते रहता है. ये मनचलों का काम है. इससे कुछ होने वाला नहीं है. कुछ काम नहीं है, तो दो लाइन लिख दो- प्रधानमंत्री को धमकी देते हैं, मंत्री को धमकी देते हैं. इन सबसे जगरनाथ महतो घबराने वाला नहीं है.

विज्ञापन

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को लगातार जान से मारने की धमकी (Life Threat to Jagarnath Mahato) मिल रही है. एक बार फिर पत्र भेजकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है. इस संबंध में पत्रकारों ने जब मंत्री से पूछा, तो उन्होंने कहा कि ये मनचलों का काम है. हम कोनो डरने वाला है. जगरनाथ महतो न कभी डरा है, न कभी डरेगा.

मनचलों के पास कोई काम नहीं है : जगरनाथ महतो

उन्होंने कहा कि ये सब होते रहता है. ये मनचलों का काम है. इससे कुछ होने वाला नहीं है. कुछ काम नहीं है, तो दो लाइन लिख दो- प्रधानमंत्री को धमकी देते हैं, मंत्री को धमकी देते हैं. इन सबसे जगरनाथ महतो घबराने वाला नहीं है. जब उनसे पूछा गया कि क्या यह आपको डराने के लिए किया गया है, तो श्री महतो ने कहा, ‘हम कोनो डरने वाला है. जगरनाथ महतो न कभी डरा है, न कभी डरेगा.’

Also Read: Jharkhand Crime News: रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की हत्या के बाद भड़का आक्रोश, 5 घरों में लगा दी आग

शिक्षकों की कमी है, आप लोग स्कूल में जाकर एक घंटी पढ़ायें

श्री महतो शुक्रवार को रेडिसन ब्लू होटल में सेव द चिल्ड्रेन के एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाकर रहेंगे. उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य में शिक्षकों की कमी है. इसलिए वह पुलिस पदाधिकारियों, पत्रकारों और सभी लोगों से आग्रह करते हैं कि वे सरकारी स्कूल में जाकर क्लास लें, ताकि शिक्षा व्यवस्था में थोड़ा सुधार हो.

जगरनाथ महतो बोले- शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करके दिखायेंगे

उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने स्तर से बच्चों को पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. शिक्षा व्यवस्था में सुधार की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन यह अचानक से नहीं होगा. इसमें सभी वर्गों के सहयोग की जरूरत है. जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी, जिसके बाद झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव आयेगा. मैं इस बात की गारंटी देता हूं कि हम शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करके दिखायेंगे.

Also Read: Jharkhand Crime News: झारखंड के रांची में मजदूर की पत्थर से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

धमकी देने वाले के खिलाफ चंद्रपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज

उधर, मंत्री जगरनाथ महतो को पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दिये जाने के मामले में बोकारो जिलाके चंद्रपुरा थाना में धारा 387/504/506/ भादवि के तहत केस दर्ज किया गया है. मंत्री के आप्त सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने इस संबंध में आवेदन दिया था. चंद्रपुरा थाना प्रभारी कार्तिक महतो ने बताया कि भंडारीदह स्थित मंत्री श्री महतो के आवासीय कार्यालय में अज्ञात लोगों ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से दो चिट्ठी भेज कर धमकी दी थी. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola