Bokaro News : अनुभवों की छांव में बचपन ने बिखेरी मुस्कान

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अनुभवों की छांव में बचपन ने बिखेरी मुस्कान

Bokaro News : डीपीएस बोकारो की प्राइमरी इकाई में ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया गया.

विज्ञापन

डीपीएस बोकारो की प्राइमरी इकाई में मंगलवार को ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया गया. मौके पर बच्चों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये और उनके प्रति श्रद्धा और प्रेम भी व्यक्त किया. स्वागत गान दादा-दादी का स्वागत करें हम…के बाद लव यू ज़िंदगी…जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया. दादा-दादी, नाना-नानी के लिए गाने पहचानो, रैंप वॉक, सॉर्टिंग द बॉल्स और पजल सॉल्विंग का आयोजन किया गया. मौके पर प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक लाना नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना है और इसके लिए अच्छे संस्कार हमें अपने बुजुर्गों के सानिध्य में ही मिलते हैं. वे घर धन्य हैं, जहां बुजुर्गों का साया है.

तिलक व बैज से स्वागत, पत्तियों पर लिखे आशीर्वाद

इससे पहले दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ. शिक्षकों ने तिलक लगा कर और बैच पहना कर दादा-दादी, नाना-नानी का स्वागत किया. कक्षा चार की शैलजा शान्वी के ग्रैंड पैरेंट्स के प्रति कृतज्ञतायुक्त भाषण ने सबकी आंखें नम कर दीं. समारोह में सबसे भावुक पल तब आया जब आशीर्वाद वृक्ष गतिविधि का आयोजन हुआ. इसमें बच्चों के दादा-दादी व नाना-नानी ने कागज की पत्तियों पर अपने संदेश और आशीर्वाद लिखकर उन्हें एक कृत्रिम वृक्ष पर लगाया.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola