गोमिया विधायक ने सुनी जुमरा गांव की समस्याएं
Updated at : 14 Jun 2024 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

कई समस्याओं का मौके पर ही किया निदान
विज्ञापन
कसमार. ‘
घर-घर डॉ लंबोदर अभियान’ के तहत गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो बुधवार को शाम करीब पांच बजे कसमार प्रखंड की सेवाती घाटी की तलहटी पर स्थित आदिवासी व कुड़मी बहुल जुमरा गांव पहुंचे. इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों के साथ घंटों बैठक कर उनके बीच सीधा संवाद स्थापित किया. उनकी समस्याएं सुनी व कई मामलों में समाधान के लिए त्वरित पहल की. सिंचाई की समस्या को देखते हुए विधायक ने गांव में गुवाई नदी पर चेक डैम बनाने का निर्देश विभागीय एसडीओ को दिया. बैंक खाता का ई-केवाईसी नहीं होने पर उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर बीडीओ को पंचायत में शिविर लगाकर इसका समाधान करने का निर्देश दिया. ग्रामीणों ने जुमरा स्थित प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण करने की मांग रखी. डॉ लंबोदर ने विधायक फंड से चहारदीवारी निर्माण करने का आश्वासन दिया. कतिपय ग्रामीणों ने कूप मरम्मत की मांग भी रखी.. विधायक ने आश्वस्त किया कि गांव की हर छोटी-बड़ी समस्याओं का वह समाधान करेंगे. डॉ लंबोदर ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने अपने स्तर से लगातार पहल की है. साढ़े चार साल के कार्यकाल में इस दिशा में अनेक कार्य हुए हैं. मौके पर आजसू के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्रनाथ महतो, मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, ईश्वर दयाल मुंडा, वीरेंद्र मुंडा, सुखेश्वर गंझू, रमेश महतो, रूपेश महतो, सोमर महतो, वीरेंद्र महतो, राकेश कुमार महतो, गोविंद सिंह मुंडा, अखिलेश्वर मुंडा आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




